{"_id":"5c7406c5bdec224c8b1b0870","slug":"51551107781-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहे धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहे धमकी
विज्ञापन

उलाहना देने पर धमकाया, मोबाइल नंबर बदलकर करते हैं फोन पर अश्लील बातें
घर से निकलना हो गया दूभर, पुलिस ने साध रखा मौन
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। मोबाइल पर फोन कर उल्टी-सीधी बातें करने वाले युवक अब किशोरी की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उलाहना देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी सांगीपुर पुलिस मौन साध रखी है।
सांगीपुर के रहने वाले युवक ने थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके घर के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों से गांव के ही तीन युवक फोन करते हैं। बातचीत के दौरान गंदी बातें करते हुए गाली गलौज करते हैं। उसकी बहन की फर्जी अश्लील तस्वीर बना लिए हैं। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत लेकर वह उन लोगों के घर गया तो वे उसके साथ मारपीट पर उतर आए। इससे उसके परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। उसने सांगीपुर पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। अलबत्ता उसके घर के मोबाइल पर एक अश्लील फोटो भेज भी दी। इस मामले में सीओ लालगंज ओपी दुबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है। ऐसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अब खमपुर दूबेपट्टी में दिखा तेंदुआ
रानीगंज। अब खमपुर दुबेपट्टी के जंगल में तेंदुआ दिखा है। जानकारी के बाद वन विभाग व पुलिस की टीम छानबीन करने पहुंच गईं। रानीगंज थाना क्षेत्र के खमपुर दुबेपट्टी में सोमवार की शाम एक तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देखने के बाद ग्रामीण खौफजदा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ ही वन विभाग को मामले की जानकारी दी। खबर मिलने के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर छानबीन करने लगी। रानीगंज पुलिस का कहना है कि तेंदुआ जंगल में छिपे होने की बात बताई जा रही है। जो मानधाता थाना क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है।