{"_id":"6af36375b065e754d9022fcd","slug":"factory-worker-standing-on-the-roadside-dies-after-being-hit-by-a-car-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151894-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े फैक्टरी कर्मी की मौत
Wed, 11 Nov 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रनियां। विसायकपुर में एक होटल के सामने बाइक से उतरकर खड़े फैक्टरीकर्मी को कानपुर से अकबरपुर की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। कार लेकर चालक फरार हो गया। इधर, गंभीर रूप से घायल फैक्टरी कर्मी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रनियां के वार्ड नंबर सात शिवाजी नगर निवासी अशोक तिवारी (50) पुत्र रामादीन तिवारी रनियां की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। मंगलवार शाम को वह बेटे शिवा के साथ बाइक पर बैठकर एक पंप से पेट्रोल भराने गए थे। बेटा शिवा बाइक चला रहा था। पेट्रोल भराने के बाद पिता-पुत्र एक होटल के पास आए। बाइक रुकने पर अशोक नीचे उतर गए और पैदल आगे जाने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। जबकि गंभीर घायल अशोक सड़क पर गिर गए।
उनके बेटे शिवा ने बताया कि विसायकपुर में उनकी चाय की दुकान है। दुकान में छोटी बहन रुचि तिवारी बैठी थी। पेट्रोल भरवाने के लिए पिता अशोक तिवारी के साथ बाइक लेकर गया था। पंप से पेट्रोल भरवाकर बाइक हाईवे किनारे खड़ी की। पहले पिता बाइक से उतरे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।