Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against two accused for encroaching upon 24 bighas of pond land

Budaun News: तालाब की 24 बीघा भूमि कब्जाने के दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two accused for encroaching upon 24 bighas of pond land
बदायूं। सैंजनी में एचपीसीएल में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह से कब्जा मुक्त कराई तालाब की भूमि के बगल में एक और तालाब की 24 बीघा भूमि पर कब्जा करने के मामले में दो कब्जेदारों के विरुद्ध मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कब्जेदार महावीर और विज लाल निवासी सैंजनी के विरुद्ध सरकारी भूमि पर कब्जा करने और राजस्व टीम को धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के लेखपाल हेम सिंह की ओर से मूसाझाग थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 अक्तूबर को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व की टीम ने तालाब की गाटा संख्या 1302 की भूमि करीब 2.024 हेक्टेयर यानी करीब 24 बीघा को कब्जा मुक्त कराया था। भूमि कब्जे में लेने के लिए ट्रैक्टर से खाई भी खोदवा दी और मेड़बंदी करा दी थी ताकि फिर कोई कब्जा नहीं कर सके।
विज्ञापन

लेखपाल ने आरोप लगाया है कि तालाब की भूमि पर सैंजनी गांव के महावीर और विजलाल ने अवैध कब्जा किया था। जांच के दौरान राम खिलौना एवं दोदराम ने बताया कि दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर से भूमि को जोतकर कब्जा किया था। इन कब्जेदारों ने मौके पर आकर पैमाइश करने के दौरान राजस्व टीम को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों ने कहा था कि भूमि पर आना भूल जाओगे, इसके बाद दोनों भाग गए थे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तालाब की भूमि को ट्रैक्टरों से जोतवाकर गेहूं बोने के लिए खेत तैयार किया गया था। शिकायत मिलने पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कराई थी। पहले 40 बीघा भूमि पर कब्जे का आरोप था, जांच में 24 बीघा तालाब की भूमि पर कब्जा निकला था, जबकि 22 बीघा भूमि निजी किसानों की निकली थी। उधर, सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि भूमि पर कब्जा और धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed