फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बीडीसी सदस्य के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

बीडीसी सदस्य के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Fri, 16 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
फोटो-
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
मांग पूरी न होने पर परिवार के लोग करेंगे भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मोहनगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेताया कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो वे लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

नगर कोतवाली के मोहनगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य गनेशीलाल गुप्ता की गत दिनों रंजिश में पड़ोसियों ने लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट कर हत्या कर दी थी। घटना के कई दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शुक्रवार को परिवर्तन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता की अगुवाई में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृष्णा देवी, पूनम गुप्ता, नीलम गुप्ता व सूरज गुप्ता समेत अन्य लोगों ने कहा कि हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, परिवार के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए, परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। मृतक के आश्रितों को 25 लाख मिले। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे लोग धरना प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed