फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाईवे पर चौकी प्रभारी पर बदमाशों ने झोंका फायर

हाईवे पर चौकी प्रभारी पर बदमाशों ने झोंका फायर

Sun, 23 Jul 2017 07:46 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर चौकी प्रभारी पर बदमाशों ने झोंका फायर
प्रतापगढ़। शनिवार की देर रात बदमाशों को पकड़ने पहुंचे चौकी प्रभारी के ऊपर अपाचे सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि चौकी प्रभारी बच गए। फायर करने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली से फोर्स पहुंची। बदमाशों की तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद रोड पर सदर बाजार की ओर अपाचे व पल्सर बाइक से पांच युवक संदिग्ध हालत में दिखे। शहर में छिनैती की घटनाओं को देखते हुए लोगों को बाइक सवार लोगों की गतिविधियों पर शंका हुई। लोगों ने चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज को मामले से अवगत कराया। चौकी प्रभारी अपने साथ एक होमगार्ड लेकर सदर बाजार की ओर गए। एनसीसी कार्यालय की ओर मुड़ने वाली सड़क के करीब पहुंचने पर अपाचे सवार तीन युवक दिखाई पड़े। चौकी प्रभारी बाइक को रोकने के लिए आगे बढ़ते, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उन पर फायर झोंक दिया। बाइक की आड़ लेने के कारण वह बाल-बाल बच गए। फायर करने के बाद बदमाश बेल्हा देवी मंदिर होते हुए भुलियापुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही प्रभारी नगर कोतवाल आसपास के चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। भुलियापुर समेत अन्य स्थानों पर बदमाशों की खोजबीन की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। चौकी प्रभारी अकेले थे। बाइक से उतरते ही बदमाशों ने फायर कर दिया। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed