फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फर्जी बैंक मैनेजर बन ग्राहक से पूछा एटीएम कोड, फिर उड़ा दिया खाते से 34 हजार

फर्जी बैंक मैनेजर बन ग्राहक से पूछा एटीएम कोड, फिर उड़ा दिया खाते से 34 हजार

Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
फर्जी बैंक मैनेजर बन ग्राहक से पूछा एटीएम कोड, फिर उड़ा दिया खाते से 34 हजार

विज्ञापन
बैंक मैनेजर बन पूछा एटीएम कोड, फिर खाते से उड़ा दिए 34 हजार
जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जेठवारा। डेरवा के एक युवक के मोबाइल पर बैंक मैनजर बनकर फोन कर शातिरों ने एटीएमकार्ड का कोड पूछने के बाद उसके खाते से 34 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी श्रवण कुमार कसेरा पुत्र लल्लन प्रसाद के मोबाइल पर दोपहर में फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया। उसने बताया कि उसका एटीएम लॉक हो गया है। चालू करवाने के लिए एटीएम कार्ड पर दर्ज नंबर और गुप्त पिन कोड बताना होगा। अन्यथा की स्थिति में एटीएम कार्ड न तो फिर कभी बनेगा और न ही पुराना चालू होगा। श्रवण ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड व्नंबर और पिन नंबर फोन पर बता दिया। कुछ ही पल में श्रवण के मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें ओटीपी नंबर था। फोन करने वाले ने दूसरी बार फोन कर ओटीपी नंबर मांगा और कुछ ही देर बाद खाते से 34889 रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक ऑफ बड़ौदा की डेरवा शाखा पहुंचकर शिकायत की। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


युवक को गोली मारने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जेठवारा। थाने के गजराही अस्पताल के पास रविवार रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। बाघराय थाना के ओझा का पुरवा निवासी राहुल सरोज पुत्र मदन लाल सरोज रविवार को ससुराल गया था। घर लौटते समय गजराही अस्पताल के पास उसे गोली मार दी गई। राहुल के पिता मदनलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर राहुल के ससुर चंद्रकेश सरोज पुत्र महीपाल निवासी दूल्हेपुर जेठवारा व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन से बाइक चोरी
प्रतापगढ़। जेठवारा थाना के बढ़नी निवासी ओमप्रकाश वर्मा अपनी चाची को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए प्रतापगढ़ स्टेशन आया था। बाहर बाइक खड़ी कर चाची को ट्रेन में बैठाने चला गया। लौटकर आया तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।


अभिकर्ता पर रुपये हजम करने का आरोप
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना के सराय भरतराय निवासी महरुल निशा पत्नी स्व इश्तियाक ने पुलिस को तहरीर देकर एलआईसी अभिकर्ता पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अभिकर्ता ने उससे रुपये लिए, लेकिन जमा नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed