{"_id":"5c8a921fbdec221450544e85","slug":"41552585247-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान हंगामा
सीतापुर से आए थे चादर बेचने, आतंकी कहने का आरोप लगाकर पुलिस से भिड़े लोग
कोतवाली में भी होता रहा हंगामा, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान हंगामा हो गया। लोग उन्हें आतंकी कहने का आरोप लगाते हुए पुलिस से भिड़ गए। पुलिस सीतापुर के तीन युवकों को अपने साथ ले गई। उनसे कोतवाली में पूछताछ चल रही है।
जिला अस्पताल के गेट के करीब फुटपाथ पर चादर बेच रहे तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए मकंद्रूगंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पूछताछ करने लगे। उन लोगों ने अपना परिचय बताते हुए आधारकार्ड दिखाया। जिसे पुलिस कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान वहां लोगों को मजमा लग गया। कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाने लगे कि फेरी लगाने वालों को वह आतंकी कह रहे हैं। जिसे लेकर वहां हंगामा होने लगा। लोगों की भीड़ देख भारी फोर्स बुला ली गई। कोतवाली पुलिस तीनों फेरीवालों को अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंच गई। कुछ देर बाद आईएमआईएमआई के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद समेत तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। जहां पुलिस से उनकी तकरार हुई। लोग इस बात पर नाराज थे कि फेरीवालों को पुलिसकर्मियों ने आतंकी क्यों कहा। नगर कोतवाल ने बताया कि मो. इमरान, कलीम, अजीम निवासी बिसवा, सीतापुर जनपद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि छानबीन में यह बात सामने आई है कि तीनों फेरी लगाकर चादर बेचने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले आजाद नगर आकर किराए पर रुके हैं। उनकी गहनता से छानबीन की जा रही है।
फोटो
बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत
सिद्धार्थनगर में थी तैनाती, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अनदेवरी पट्टी निवासी दिवाकर सरोज (25) पुत्र रामनरेश सरोज सिद्धार्थ नगर में शिक्षक के पद पर तैनात था। वह दो दिन पहले घर आया था। बुधवार की शाम दिवाकर पलंबर मिस्त्री को छोड़ने के लिए बाइक से पट्टी आया था। देर रात घर लौटते समय नारंगपुर रामपुर बेला गेट के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही दिवाकर की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में चाचा संतलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इनसेट-
मंगेतर पहुंची मर्चरी, मचा कोहराम
दिवाकर की शादी रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनमई की रहने वाली युवती से तय हुई थी। 17 मार्च को सगाई होनी थी और 19 मई को विवाह होना था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगेतर मर्चरी पहुंच गई। दिवाकर का शव देखते ही वह बिलखते हुए बेहोश हो गई।