फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आनलाइन बुक करते थे सामान, एजेंट के पहुंचने पर छीनकर भाग जाते थे

आनलाइन बुक करते थे सामान, एजेंट के पहुंचने पर छीनकर भाग जाते थे

Mon, 31 Dec 2018 11:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन बुक करते थे सामान, एजेंट के पहुंचने पर छीनकर भाग जाते थे
फोटो-
विज्ञापन

ऑनलाइन बुक करते थे सामान, एजेंट के पहुंचने पर छीनकर भाग जाते थे
पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, तमंचा और भारी मात्रा में सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कुंडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पहले आनलाइन कंपनियों से सामान बुक कराता था, फिर एजेंट के पहुंचने पर लूटकर भाग निकलता था। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के पास से भारी मात्रा में सामान और तमंचा-कारतूस बरामद हुआ हैं।

कोतवाली क्षेत्र के हिमांशु सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, देवराज सिंह उर्फ लकी पुत्र राजनरायण सिंह निवासी सहिबापुर, उत्कर्ष सिंह उर्फ रिंकू पुत्र समरजीत सिंह निवासी मदरियापुर मजरे भदरी ने मिलकर एक गिरोह तैयार किया था। यह लोग पहले आनलाइन कंपनियों से ब्रांडेड जूते, कपड़े समेत अन्य सामान बुक कराते थे। डिलेवरी के लिए जब एजेंट पहुंचते थे तो यह लोग उससे मारपीट कर सामान छीनकर भाग जाते थे। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस गिरोह के लोगों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि पांच नवंबर को रैयापुर नाले पर डिलीवरी मैन से छिनैती करने वाले प्राइमरी स्कूल पहाड़पुर बनोही में सामान का बंटवारा कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने स्कूल में दबिश दी और मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से डिलेवरी मैन से छीने गए महंगे एंड्राएड मोबाइल, ब्रांडेड कपडे़, जूते, दवाएं, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि बरामद हुए। इसके साथ ही एक युवक के पास से 303 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए हिमांशु सिंह, देवराज सिहं उर्फ लकी और उत्कर्ष सिंह निवासी मदरियापुर मजरे के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed