फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   करैला बाजार में चार दुकानों में चोरी

करैला बाजार में चार दुकानों में चोरी

Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
करैला बाजार में चार दुकानों में चोरी
फोटो-
विज्ञापन

करैला बाजार में चार दुकानों में चोरी
सराफा की दो दुकानों को भी चोरों ने बनाया निशाना
पट्टी/करैला बाजार (ब्यूरो)। कोतवाली पट्टी के करैला बाजार में बुधवार रात चोरों ने चार दुकानों से साठ हजार नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सराफा की दो दुकानों से जेवर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई।
पट्टी कोहड़ौर मार्ग पर स्थित करैला बाजार में बुधवार रात चोर भिवनी गांव निवासी जवाहर लाल सोनी की सराफा की दुकान से करीब चालीस हजार के जेवर ले गए। श्रीराम मिश्र निवासी बसौली के मेडिकल स्टोर से पंद्रह हजार नगदी व कुछ दवाइयां ले गए। आगे कुछ दूरी पर भरत लाल सोनी निवासी करैला की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन केवल दो पायल ही दुकान में होने के कारण ज्यादा सामान हाथ नहीं लग सका। इसके बाद चोरों ने बसौली निवासी पूर्णमासी वर्मा की किराने की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन इस बीच आसपास के लोगों के जग जाने से हो रहे शोरशराबे पर चोर भाग निकले। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस ने रिपेार्ट नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन

तमंचे की नोंक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट
पट्टी(ब्यूरो)। आसपुर देवसरा के बेहटा गांव में पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर महिला और बच्चों को बंधक बनाकर पांच हजार रुपये और सामान लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। बेहटा गांव निवासी राममिलन गौतम दिल्ली में काम करता है। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर रहते हैं। बुधवार रात पांच नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए और बंधक बनाकर पंाच हजार रुपये और सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से दुराचार के मामले में चार पर केस
पट्टी(ब्यूरो)। महिला से दुराचार के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव के एक ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया था।

स्कूल बस की टक्कर से विद्यालय की दीवार ढही
उड़ैयाडीह। शिवगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कठार की दीवार में गुरुवार को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इससे दीवार ढह गई। प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed