{"_id":"5d0546178ebc3e2e62588160","slug":"4-arrested-in-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का नंबर बदलकर हेराफेरी करने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक का नंबर बदलकर हेराफेरी करने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा
Sun, 16 Jun 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक का नंबर बदलकर हेराफेरी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुजरात का नंबर ट्रक पर लिखकर 700 बोरी सीमेंट सतना से उतारने के लिए मीराभवन आ रहे ट्रक को संदेह होने पर पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद असलियत का पता चल सका। पुलिस ने पूछताछ के बाद हेराफेरी में शामिल चार लोगों को जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भुपियामऊ के करीब सरायसागर में सीमेंट से लदा ट्रक खड़ा था। उस पर गुजरात प्रांत का नंबर लिखा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल ने ट्रक चालक अबरार व खलासी साहिल को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक अबरार ने बताया कि ट्रक मोहम्मद सईद उर्फ फिरोज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी हैंसीचंद मानधाता का है। जो इसका नंबर प्लेट बदलकर चलवाते हैं। ट्रक पर नंबर जीजे 08 वाई- 7137 लिखा था।
जबकि इस गाड़ी के मालिक इबरार पुत्र अब्बास अली निवासी हैंसीचंद हैं। इस नंबर की गाड़ी गुजरात में भी चल रही है। वहां की पुलिस से संपर्क करने के बाद वह गाड़ी भी गुजरात पुलिस ने पकड़ ली। पुलिस ने रात में ही दोनों वाहन स्वामियों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में सईद व इबरार ने बताया कि वह एक ही परिवार के हैं। उनके पास कई गाडिय़ां हैं। जब भी कोई हेराफेरी का काम करना होता है तो गाडिय़ों की नंबर प्लेट बदल दी जाती है। ताकि बिल्टी आदि पर फर्जी नंबर लिखवाकर गाडिय़ों को पास करवा लिया जाए। सीमेंट लदे बरामद ट्रक का नंबर यूपी 44 टी-1012है। जिस पर गुजरात की गाड़ी का नंबर लिखवाकर चलवाया जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि ऐसे लोग ट्रक पर लदे सामान गायब कर देते हैं और उस नंबर की असली गाड़ी ऐसे स्थान पर खड़ी की जाती है ताकि मुकदमा दर्ज होने के बाद साफ बचा जा सके। साक्ष्य भी हेराफेरी करने वाले लोग तैयार किए रहते हैं। पुलिस ने पकड़े गए अबरार खान पुत्र मुर्तजा अली खान निवासी बड़ी मदारी थाना मऊआइमा प्रयागराज, मोहम्मद साहिल पुत्र सलीम निवासी रामपुर बजहा मानधाता, सईद उर्फ फिरोज पुत्र सत्तार व इबरार पुत्र अब्बास निवासी हैंसीचंद को जेल भेज दिया।