{"_id":"5aff0e934f1c1bd4408b639a","slug":"31526664851-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांदूपुर स्टेशन पर नशेड़ी का उत्पात, एसएम कक्ष में की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दांदूपुर स्टेशन पर नशेड़ी का उत्पात, एसएम कक्ष में की लूटपाट
Updated Fri, 18 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंादूपुर स्टेशन पर गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत एक युवक स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसकर लूटपाट करने लगा। हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने उसे दबोच लिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की शिकायत जीआरपी व स्थानीय पुलिस से की है।
पट्टी थाना क्षेत्र के उडै़याडीह गांव निवासी देवेश सिंह गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत होकर दांदूपुर स्टेशन पर बवाल कर रहा था। पहले उसने कर्मचारियों से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बारे में पूछताछ की। फिर गालीगलौज करने लगा। फिर स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसकर उत्पात मचाने लगा। स्टेशन मास्टर शिवमंगल प्रधान उस समय टिकट के पैसे का मिलान कर रहे थे। उन्हें धमकी देते हुए पैसे लेकर भागने लगा। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।