फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   30 thousand looted

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीस हजार लूटे

Fri, 28 Sep 2018 12:39 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 28 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के ननौती गांव में देशी शराब के ठेके की दुकान के समीप बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से तीस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की छानबीन में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह जगदीशपुर में सीआईएसएफ में तैनात है। गुरुवार को उसका बेटा राजेंद्र सिंह गांव के ही साथी हिमांशु सिंह के साथ बाइक से पिता से मिलने गया। ओमप्रकाश से तीस हजार रुपये लेकर दोनों बाइक से रायबरेली होते हुए घर लौट रहे थे। शाम पंाच बजे के करीब दोनों बाइक से उदयपुर के ननौती गांव के  देशी शराब की दुकान के समीप पहुंचे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हे रोक लिया। बदमाशों ने राजेंद्र के पास रहे तीस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है इस दौरान एक बदमाश का नकाब खुल गया, जिसे उसने पहचान लिया। घटना के बाद तीनाें बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने उदयपुर थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ लूट की तहरीर दी। घटना की जानकारी पर एसओ मौके पर जांच के लिए पहुंचे, लेकिन लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। एसओ ने बताया कि शिकायत पर वह जांच करने मौके पर गए थे। लूट की वारदात के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन सभी ने अनिभिज्ञता जाहिर की। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed