फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाज ने उड़ाया खाते से 45 हजार

एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाज ने उड़ाया खाते से 45 हजार

Fri, 17 May 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाज ने उड़ाया खाते से 45 हजार
एटीएम कार्ड बदल टप्पेबाज ने खाते से उड़ाए 45 हजार
विज्ञापन

जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
प्रतापगढ़। एटीएम से पैसा निकालने गए ग्राहक का कार्ड बदलकर टप्पेबाज ने खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ग्राहक परेशान हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरेशुकाल टेऊंगा गांव निवासी ज्ञानप्रकाश गुप्ता पुत्र रामलखन गुप्ता 8 मई को विकास भवन स्थित एचडीएफसी एटीएम मशीन से पैसा निकालने गया था। एटीएम के पास पहले से ही एक युवक खड़ा था। ज्ञानप्रकाश ने कार्ड लगाकर रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस पर बाहर खड़े युवक ने उसका एटीएम कार्ड लेकर 5 हजार रुपये निकालकर उसे दे दिया। 9 मई को सुबह उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि कई किश्तों में उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर शिकायत की। उसके बाद नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ नहीं लगे टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। पति की बीमारी के लिए बैंक से रुपये निकालकर जा रही एक महिला को टप्पेबाजों ने लूट लिया। पुलिस अभी तक टप्पेबाजों का सुराग नहीं लगा सकी। मानधाता थाना के तरौल निवासी चांदनी देवी पत्नी पन्नालाल गुप्ता का पति बीमार है। चांदनी ने बाजार में खुले बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा से गुरुवार को बीस हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह तकरीबन तीन बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से दस हजार रुपये निकालने के लिए पहुंची। वहां एक टप्पेबाज मदद के बहाने उसके बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में युवक को पीटा
संड़वा चंद्रिका। रंजिश में एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। अंतू थाना क्षेत्र के कांपा निवासी धर्मेश वर्मा की गांव के रामअचल से रंजिश है। धर्मेश का आरोप है कि रामअचल से करीब 5 महीने पहले विवाद हुआ था। इसको लेकर खुन्नस खाए रामअचल ने उसकी पिटाई कर दी। उसके शनिवार को बारात आनी है। गुरुवार को देर शाम वह कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे रामअचल ने अपने दो साथियों के साथ
लाठी-डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed