फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नजियापुर में भतीजे को मारा चाकू, चाचा को पीटा

नजियापुर में भतीजे को मारा चाकू, चाचा को पीटा

Wed, 09 Jan 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
नजियापुर में भतीजे को मारा चाकू, चाचा को पीटा
फोटो-
विज्ञापन

नजियापुर में भतीजे को मारा चाकू, चाचा को पीटा
क्रिकेट खेलने के विवाद में तीन हमलावरों ने आटा चक्की पर अंजाम दी वारदात
हालत गंभीर देख एसआरएन रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। क्रिकेट के पुराने विवाद को लेकर नजियापुर में आटा लेने गए युवक को तीन लोगों ने चाकू मारकर अधमरा कर दिया। चाचा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल ले आए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज निवासी अनवर हुसैन (20) पुत्र गुलहसन बुधवार की शाम अपने चाचा इमामुल हक के साथ नजियापुर में आटा लेने चक्की पर गया था। वहां नजियापुर के ही तीन लोग बैठे थे। कहासुनी के दौरान तीनों युवकों ने अनवर को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पर चाचा इमामुल को भी पीटा। इस बीच हमलावरों ने अनवर के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा सटाकर मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिए। गंभीर रूप से घायल अनवर को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। एसओ रानीगंज ने बताया कि हमलावरों व घायल युवक के बीच क्रिकेट को लेकर पुरानी रंजिश थी। मौके की तलाश में हमलावर पहले से थे। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुस्तक विक्रेता से रुपये छीने
सगरासुंदरपुर। दुकान बंदकर घर जा रहे पुस्तक विक्रेता से बदमाश रुपये छीनकर फरार हो गए। लालगंज कोतवाली के सामपुर निवासी रामसुमेर कोरी ने सगरासुंदरपुर बाजार में कापी किताब की दुकान खोल रखी है। बुधवार की देर शाम वह साइकिल से घर जा रहा था। चंदापुर के पास बाइक सवार दो बदमाश उसे साइकिल से गिराकर करीब चार हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के लोगों पर लगाया पीटने का आरोप
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह के कार्यालय पर धरना देने गए सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं पर पीटकर भगाने का आरोप लगाया है। पट्टी कोतवाली के महोखरी निवासी अरविंद कुमार पांडेय बुधवार को सांसद हरिवशं सिंह के कार्यालय पर धरना देने गए थे। उनका आरोप है कि वहां रहे कुछ लोगों ने उन्हें पीटकर भगा दिया। सांसद के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा ने इसे मनगढ़त आरोप बताया। नगर कोतवाल ने बताया कि उनके पास किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed