फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   वर्चस्व की जंग में भारी बवाल, तोड़फोड़, फायरिंग

वर्चस्व की जंग में भारी बवाल, तोड़फोड़, फायरिंग

Mon, 31 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
वर्चस्व की जंग में भारी बवाल, तोड़फोड़, फायरिंग
लालगंज। उदयपुर थाना क्षेत्र के ननौती गांव में सोमवार को वर्चस्व की जंग में भारी बवाल हो गया। दोनों पक्षों से जुटे दर्जनों लोगों के बीच पथराव और हवाई फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस दौरान एक सिपाही जख्मी हो गया। बवाल बढ़ते देख पुलिसकर्मी भाग निकले। हमलावारों ने पुलिस जीप समेत कई बाइक और वाहन तोड़ डाले। पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते ग्रामीण घराें में दुबक गए। करीब एक घंटे बाद पहुंची भारी फोर्स और पीएसी ने किसी तरह हालात पर नियंत्रण पाया। गोली लगने से गंभीर से घायल तीनों लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर निवासी पूर्व प्रमुख सुरेंद्र बहादुर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह व ननौती के अवधेश सिंह उर्फ बवाली के बेटे शक्ति सिंह के बीच बीते कुछ दिनों से वर्चस्व की जंग चल रही है। बताया जाता है कि सप्ताह भर पहले सुरजीत गुट के टिन्नी सरोज निवासी सैंठा गौरीगंज ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद शक्ति सिंह के पक्ष के विनय सिंह निवासी अमांवा उदयपुर की जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनाें गुटों के बीच विवाद और बढ़ गया। घटना के दो दिन बाद रात में सुलह समझौता व बीच का रास्ता निकालने के लिए पूर्व प्रमुख के भठ्ठे पर सुरजीत व शक्ति के बीच पंचायत हुई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी कि शक्ति सिंह को किसी ने तमाचा मार दिया। इसको लेकर माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। हालांकि वहां कोई विवाद नहीं हुआ। अगले दिन शक्ति सिंह की अगुवाई में दर्जनाें युवक तमंचा व लाठी-डंडे लेकर बाइक व बोलेरो से सांगीपुर इलाके के उमरपुर गांव पहुंचे और अंशू सिंह के घर पर धावा बोल जमकर तोड़फोड़ व गालीगलौज की। आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान शक्ति सिंह के सिर पर अंशू ने तमाचा मारा था।
विज्ञापन


पुलिस के पहुुंचने पर हमलावर भाग निकले। इस घटना के बाद दोनाें गुटों के बीच विवाद और गहरा गया। वर्चस्व व रंजिश के चलते सोमवार को बदले की आग भड़क उठी और सुरजीत सिंह के पक्ष के करीब पांच दर्जन लोग बाइक व चार पहिया वाहनों से असलहा व लाठी-डंडे लेकर ननौती गांव पहुंचे और शक्ति सिंह के घर पर धावा बोल दिया। शक्ति सिंह घर पर नहीं मिले तो हमलावराें ने घर के सामने खड़े ट्रैक्टर व बुलेट में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच गांव के बाहर की ओर से अचानक शक्ति सिंह के गुट के लोगाें ने पथराव करते हुए हमला बोल दिया। यह देख दोनों पक्षों की ओर से असलहे निकल आए और देखते ही देखते एक दूसरे को निशाना बनाते हुए फायरिंग होने लगी। फायरिंग में शक्ति सिंह पक्ष के राकी पूरे राज निवासी दिलावार सिंह (22) व रायबरेली जिले के पूरे बेवल निवासी अभिषेक सिंह (21) घायल हो गए। दोनाें के पैर में गोली लगी। वहीं सुरजीत सिंह पक्ष के उदयपुर के टोडरपुर निवासी अमित सिंह (23) पुत्र सुशील सिंह पीठ में गोली लगने से जख्मी हो गए। गोलियाें की तड़तड़ाहट, तोड़फोड़ व पथराव देख ग्रामीण घरों में दुबक गए। सूचना पर सौ नबंर पुलिस सेवा मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने उसकी बोलरो जीप पर हमला बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव व लाठी-डंडे की चपेट के आने से सौ नंबर पुलिस सेवा का चालक गजेंद्र सिंह घायल हो गया। अचानक हुए हमले से घबराई पुलिस वहां से भाग निकली। सूचना पर सीओ समेत कई थानाें की फोर्स व पीएसी घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों गुटों के लोग भाग निकले। तीनाें घायलों की हालत नाजुक देख उनको लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। बवाल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस दोनों गुटों के लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गुटों के बीच रंजिश के चलते घटना हुई है। वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
रमाकांत यादव, सीओ, लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed