फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cash and jewelry stolen after breaking the lock of a locked house

Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen after breaking the lock of a locked house
बुलंदशहर। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजवीर सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह इंद्रा नगर स्थित उषा परिहार नर्सिंग होम के सामने एक मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। गत 27 अगस्त की शाम परिवार के साथ कोतवाली डिबाई क्षेत्र के पैतृक गांव नगला तलवार गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। 28 अगस्त की रात जब वे वापस घर पहुंचे, तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

कमरे की अलमारी में रखे 15 हजार रुपये , करीब 300 ग्राम वजन के चांदी के दो करधनी, एक सोने की चेन, लगभग 20 ग्राम का सोने का नेकलेस और मंगलसूत्र गायब मिला। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सूचना पर पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए पीड़ित से घटना की जानकारी ली। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed