{"_id":"5cc09ee0bdec225ef801893c","slug":"201556127456-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में महिला को पीटा, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में महिला को पीटा, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

पट्टी (ब्यूरो)। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पट्टी के रायपुर निवासी मालती पत्नी लालचंद का आरोप है कि जमीन की रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह दस बजे पट्टीदार पंकज, अमृतलाल, संतराम व अमरजीत ने उसे मारापीटा और कुर्सी तोड़ डाली।
रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
रानीगंज। पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। रानीगंज थाना क्षेत्र के कहला निवासी विद्याशंकर व बच्चा यादव के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। जिसे लेकर मंगलवार की रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। रात में पुलिस के पहुंचने पर विवाद टल गया। रात की घटना से नाराज बच्चा यादव पक्ष के लोग सुबह फिर लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिए। सामने जो भी मिला उसे पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में विद्याशंकर, अजय दुबे, उदयराज, उमाशंकर, राजू, मोनू सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली थी।
तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से किया सचेत
रानीगंज। विकास खंड शिवगढ़ के ग्राम भैसौंना स्थित प्राथमिक विद्यालय में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार मनीष कुमार ने लोगो को तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने महिलाओं को समूह से जुडक़र स्वरोजगार अपनाने की बात कही। ग्राम पंचायत अधिकारी हरिकेश बहादुर सिंह ने लोगों को तंबाकू के दुष्परिणाम के प्रति सचेत किया। पीएलवी दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि नशे के कारण युवा वर्ग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनीष सिंह, प्रधानाध्यापिका संचिता सिंह, अभिषेक मिश्रा, संध्या गुप्ता, रामनाथ, सुखलाल सिंह, केशा यादव, नदीम अहमद आदि उपस्थित रहे।