फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सूटबूट में पुलिस को दिया झांसा, एक लाख के इनामी सद्दाम ने किया सरेंडर

सूटबूट में पुलिस को दिया झांसा, एक लाख के इनामी सद्दाम ने किया सरेंडर

Thu, 17 Jan 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सूटबूट में पुलिस को दिया झांसा, एक लाख के इनामी सद्दाम ने किया सरेंडर
सूटबूट में पुलिस को दिया झांसा, एक लाख के इनामी सद्दाम ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बैंक डकैती, व्यापारी भाइयों की हत्या में चल रहा था फरार
सुलतानपुर और प्रतापगढ़ पुलिस ने रखा था इनाम, पुलिस के साथ एसटीएफ भी पड़ी थी पीछे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में बृहस्पतिवार को बीएसएफ के जवानों के साथ रूट मार्च कर रही पुलिस को सूटबूट में झांसा देकर एक लाख के इनामी बदमाश सद्दाम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बैंक डकैती व कोहड़ौर बाजार में व्यापारी भाइयों की हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। उसका साथी हब्बू सरोज पहले ही पुलिस को झांसा देकर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। उसके पीछे एसटीएफ से लेकर जिले की पुलिस पड़ी थी, लेकिन पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली।
कोहड़ौर के मदुरा रानीगंज निवासी सद्दाम के ऊपर कोहड़ौर के व्यापारी भाइयों श्यामसुंदर व श्याममूरत की रंगदारी न मिलने पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। अंतू के जगेशरगंज स्थित ग्रामीण बैंक और सुलतानपुर जनपद में बैंक लूटने के बाद फरार चल रहे सद्दाम व हब्बू सरोज के ऊपर सुलतानपुर और प्रतापगढ़ की पुलिस ने इनाम घोषित किया था। कुछ दिनों पहले राज्यपाल के जनपद आगमन पर पुलिस को झांसा देकर हब्बू सरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एक लाख रुपये के इनामी सद्दाम की तलाश में पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी लगी हुई थी, लेकिन उसे दबोचने में नाकाम रही। बृहस्पतिवार को सद्दाम सूट-बूट में कचहरी पहुंचा। काली कोट, सफेद शर्ट व काली पैंट पहने सद्दाम ने अधिवक्ता की वेशभूषा में सीजेएम कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस बात की भनक लगते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वॉट टीम, कोहड़ौर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक वह न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि जल्द ही उसे रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि बैंक लूट समेत अन्य घटनाओं की हकीकत सामने लाई जा सके।
विज्ञापन

इनसेट-----
बदमाशों से मुठभेड़ के बाद खौफ में दिखा सद्दाम
जिले में लगातार बदमाशों से पुलिस की हो रही मुठभेड़ का असर अपराधियों में दिखने लगा है। एक लाख के इनामी बदमाश को सरेंडर कराने के लिए भले ही अधिवक्ता आगे आए हैं, लेकिन उसके आगे पीछे कोई नजर नहीं आया। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सद्दाम बेखौफ दिखा। हालांकि इसके पहले पुलिस से बचने के लिए सद्दाम ने अधिवक्ता की पोशाक धारण कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
विश्वनाथगंज बैंक लूट की कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस
मानधाता थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा से बदमाशों ने करीब आठ लाख रुपये लूटे थे। पुलिस अभी खुलासा नहीं कर सकी। दो दिन पहले भुलियापुर में मुठभेड़ में शातिर बदमाश शाहिद उर्फ बाबा निवासी काठा भंडरा का चेहरा सुलतानपुर बैंक डकैती में शामिल बदमाशों से मेल खा रहा है। पुलिस विश्वनाथगंज बाजार में भी तौसीम व शाहिद गैंग के लोगों की करतूत मानकर चल रही है। शाहिद पर पुलिस का शक लगातार गहराता जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि विश्वनाथगंज बैंक लूट करने वाले बदमाश भी जल्द ही हाथ लगेंगे।

इनसेट-----
अब पुलिस के रडार पर हसनमुल्ला
जिले की पुलिस के साथ ही एसटीएफ के रडार पर केवल हसनमुल्ला ही है। जेल के प्रधान बंदीरक्षक और सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष जान पाल की हत्या में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। सद्दाम के हाजिर होने के बाद अब पुलिस के रडार पर केवल हसनमुल्ला ही है। उसकी तलाश में लगातार पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed