फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   juvenile magistrate's facebook account hack

बाल किशोर न्यायालय के मजिस्ट्रेट का फेसबुक एकाउंट हैक

Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
juvenile magistrate's facebook account hack
facebook
बाल किशोर न्यायालय के मजिस्ट्रेट का फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया गया है। उनके एकाउंट से अश्लील मैसेज भेजे जे रहे हैं। इससे परेशान मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सिविल लाइन निवासी कृष्णनाथ मिश्रा बाल किशोर न्यायालय के सदस्य हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को उन्होंने अपने मोबाइल पर फेसबुक खोलने का प्रयास किया, लेकिन उनकी आईडी पर बना एकाउंट गायब था। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं खुला। बाद में उनके फेसबुक आईडी पर ही अश्लील मैसेज आने लगे। जानकारी करने पर पता चला कि उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन


हैकर ही अश्लील मैसेज भेज रहा है। बाल न्यायालय के मजिस्ट्रेट ने मामले की सूचना पहले सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी मामले की छानबीन करने लगे, लेकिन हकीकत का पता नहीं लगा सके। इस मामले में बुधवार की देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed