फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुठभेड़ में हत्थे चढ़े लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल

मुठभेड़ में हत्थे चढ़े लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 23 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में हत्थे चढ़े लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल
मुठभेड़ में हत्थे चढ़े लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

जिला अस्पताल से घायल बदमाश शुभम को पुलिस ने कराया डिस्चार्ज, अब जेल अस्पताल में चलेगा इलाज
फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट टीम व कंधई पुलिस को मिली जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लखनऊ से बोलेरो लूटकर भागे बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचने वाली कंधई पुलिस ने सोमवार को दोनों का चालान कर दिया। जिसके बाद दोनों को जेल भेजा गया। गोली लगने से घायल लुटेरे का इलाज अब जेल अस्पताल में होगा। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए कंधई व स्वाट टीम को लगाया गया है। हालांकि दोनों बदमाशों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। घरवालों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लखनऊ के आशियाना कालोनी के रहने वाले संदीप यादव के बोलेरो चालक विनोद यादव को बंधक बनाकर रायबरेली के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में फेंकने के बाद बदमाश प्रतापगढ़ की ओर भागे। बदमाश बोलेरो में जीपीएस लगा होने से अनभिज्ञ थे। कंधई पुलिस ने रतनमई में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया था। ग्रामीण शिवमंगल को बदमाश विश्वजीत सिंह उर्फ शुभम पुत्र राजेश सिंह निवासी करनपुर खूझी थाना कंधई ने गोली मार दी थी। जिसके जवाब में कंधई पुलिस ने भी दिलेरी दिखाते हुए जवाबी फायर किया। पैर में गोली मारकर बदमाश शुभम को गिरा दिया। नदी के किनारे उसके साथ एजाज पुत्र ताजुब अली निवासी गहरी चक को दबोच लिया। जबकि लालगंज कोतवाली के शकूहाबाद निवासी बदमाश हफीक और नजीब भागने में कामयाब रहे। गोली लगने से घायल शुभम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस रातभर लुटेरे एजाज से पूछताछ करती रही। सोमवार को जिला अस्पताल से शुभम को भी डिस्चार्च कराया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया। इस बाबत एएसपी पूर्वी पूर्णेंदू सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में कंधई व स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घायल बदमाश का जेल के अस्पताल में उपचार चलेगा।
विज्ञापन

इनसेट------
पुलिस ने चार राउंड किया था फायर
बोलेरो लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए कंधई पुलिस, स्वाट टीम और रानीगंज पुलिस रतनमई के जंगल में आठ घंटे तक डेरा डाले रही। ताकि फरार बदमाशों भी उनके हत्थे चढ़ सके। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बदमाश शुभम द्वारा ग्रामीण पर फायर करते ही पुलिस ने भी अपना धैर्य खो दिया। कंधई पुलिस ने चार राउंड फायर कर गोली मारकर भाग रहे लुटेरे शुभम को दबोच लिया। पुलिस की फायरिंग के चलते दूसरे लुटेरे एजाज ने नदी के किनारे हथियार डाल दिया। एक असलहा बदमाशों ने नदी में भी फेंका था। जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
शातिर लुटेरों के जमानतदारों पर पुलिस कसेगी शिकंजा
लालगंज कोतवाली के शकूहाबाद निवासी लुटेरे हकीक और नजीब के करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में पुलिस जुट गई हैं। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के आदेश पर दोनों के ऊपर सभी थानों में दर्ज मुकदमों का रिकार्ड मांगा गया है। संबंधित थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अब तक दर्ज मामलों में किन लोगों ने दोनों की जमानत ली है। उसका वेरीफिकेशन कराया जाए। यदि फर्जी जमानतदार लगाए गए हों तो जांच कर लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। बार -बार जमानत लेने वालों के बारे में भी पूरी पड़ताल की जाए। यदि करीबी कई बार जमानत लिए हों तो उनके खिलाफ भी सख्ती बरती जाए।

जानलेवा हमला करने वालों पर केस
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के पूरे माद में रविवार की रात बच्चों के विवाद मेें दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान बीस राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब्दुल रशीद पुत्र बकरीदी की तहरीर पर महताब आलम, शादाब, नदीम पुत्रगण खलील और खलील पुत्र फौजदार व 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों के घरों में भी जमकर तोडफ़ोड़ की गई है। तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed