फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस चौकी के सामने विद्यार्थियों में मारपीट

पुलिस चौकी के सामने विद्यार्थियों में मारपीट

Wed, 02 Aug 2017 06:26 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने विद्यार्थियों में मारपीट
प्रतापगढ़। सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। सरेराह हो रही मारपीट को देख पुलिस दौड़ी। इसी बीच आरोपी भाग निकले। इस बीच सिपाही पल्सर व अपाचे बाइकों की चाभी निकालने लगे। जिसे लेकर कुछ लोगों से सिपाहियों की तकरार हुई।
विज्ञापन


शहर के एंथोनी कालेज में बुधवार दोपहर छुट्टी हुई। कालेज में पढ़ने वाले छात्र बाइक व साइकिल लेकर बाहर निकले। चौकी के सामने छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूर तक सभी को दौड़ाया। इस बीच अंबेडकर चौराहे के करीब खड़ी बाइकों की चाभी सिपाही निकालने लगे। सिपाही को ऐसा करने से बाइक स्वामी मना करने लगे लेकिन सिपाही गुस्से में बाइक की चाभी निकाल लिया। इसे लेकर माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों से सिपाही की तकरार होने लगी। तभी मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने मामले को शांत कराया और बाइकों की चाभी वापस करा दी।
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed