{"_id":"595e4a2b4f1c1b790d8b474d","slug":"201499351595-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का उलाहना देने पर पीटा, 13 पर केस 19-43-53","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का उलाहना देने पर पीटा, 13 पर केस 19-43-53
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी का उलाहना देने पर पीटा, 13 पर केस
बुधवार को हुई थी छेड़खानी को लेकर मारपीट, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। छेड़खानी का उलाहना देने पर एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व छह-सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के सरियावां गांव निवासी सुनील कुमार के घर की एक लड़की बुधवार की शाम को खेतों की तरफ गई थी। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से धर्मेंद्र, संवारा देवी, किरन, कांती देवी, ललिता सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को अस्पताल में लाकर भर्ती कराई। दूसरे दिन सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के उमालाल, रवि, राजेश, बचई, छोटू, सुनील सहित सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।