{"_id":"579cf5334f1c1bfa1421e3bf","slug":"2-crore-ki-sharab-baramad-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा क्षेत्र बना अवैध शराब का गढ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडा क्षेत्र बना अवैध शराब का गढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अवैध शराब का गढ़ कुंडा क्षेत्र बनता जा रहा है। जनपद की पुलिस के अलावा एसटीएफ व इलाहाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये की शराब व कारखाना कुंडा क्षेत्र में ही बरामद किया है। अंतू समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी यह धंधा फलफूल रहा है। बतादें कि वर्ष 2014 में रानीगंज क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ी गई। पहले तो पुलिस व आबकारी विभाग मामले को पूरी तरह पचाने में लगी रही। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनंतदेव को भी मातहतों ने गुमराह करने की कोशिश की। तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक ने रातोंरात दूसरे थानेदारों को बुलाकर सीओ की अगुवाई में अंतू थाना क्षेत्र में दबिश दिलाई। किठावर से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। इसके बाद तो शराब माफिया की कमर तोड़ने का अभियान ही छेड़ दिया गया।
संग्रामगढ़ के रायकाशीपुर में करीब दो करोड़ की शराब बरामद की गई। संग्रामगढ़ के धौरहट से व बकुलाही नदी से भी पुलिस ने करीब सवा करोड़ की देशी, अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की। महेशगंज के पुरमई सुलतानपुर में देशी शराब का कारखाना मिला। हथिगवां थाना क्षेत्र के सरायसैयद खां स्थित राइसमिल में लाखों की शराब मिली। कुंडा कस्बे के भगवन तिराहे के पास से बंद मकान में पुलिस ने लाखों रुपये की शराब खोज निकाली। महेशगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में अवैध शराब फैक्ट्री पर इलाहाबाद की शिवकुटी पुलिस ने वहां की क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापेमारी कर शराब बरामद की। इस मामले में तत्कालीन एसओ निशीकांत राय को निलंबित कर दिया गया था। हाल ही में 28 जून 2016 को लालगंज में देशी शराब से भरे ट्रक को पुलिस मशक्कत के बाद पकड़ सकी। आसपुर देवसरा व फतनपुर में भी लाखों रुपये की शराब पुलिस ने छापेमारी के बाद बरामद की।