फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बालगृह से भागा बालक, मचा हडक़ंप

बालगृह से भागा बालक, मचा हडक़ंप

Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बालगृह से भागा बालक, मचा हडक़ंप
बालगृह से भागा बालक, मचा हड़कंप
विज्ञापन

सूचना पर तलाश में जुटी पुलिस, रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दो दिनों पहले बालगृह में लाया गया एक बालक शनिवार देर शाम मौका पाकर भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को खबर देने के साथ ही उसकी खोजबीन शुरू हो गई। वह प्रतापगढ़ स्टेशन पर भटकता हुआ मिला। पुलिस ने बालक की बहन को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक दस वर्षीय बालक की मां उसे छोडक़र कहीं चली गई। वह घर पर अकेले रहता था। 29 नवंबर को वह घर से निकल पड़ा। किसी ने उसे मीराभवन शुकुलपुर स्थित रामउदित सेवा संस्थान बालगृह पहुंचा दिया। यहां अन्य बालकों के साथ उसे भी रखा गया। शनिवार देर शाम वह बालगृह से फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी परेशान हो गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस को वह रेलवे स्टेशन पर भटकते मिला।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से युवक घायल
देल्हूपुर। रानीगंज थाना छेत्र के कछरा पुल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मोहम्मद यासीन (25) पुत्र सगीर निवासी रामपुर पल्हान थाना मानधाता गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजकतत्वों ने छप्पर में लगाई आग, सिलेंडर फटा
हजारों का सामान जला, शमशेरगंज बाजार की घटना
शमशेरगंज। जेठवारा थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने एक छप्पर में आग लगा दी। जिससे छप्पर में रखा हजारों रुपये का समान जलकर राख हो गया। आग लगने से छप्पर में रखा सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। हालांकि हादसे के वक्त छप्पर में कोई नहीं था।
जेठवारा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार निवासी भोलानाथ प्रजापति (45) पुत्र चंद्रिका प्रसाद प्रजापति ने छप्पर के नीचे गुमटी के अंदर किराना व चाय-पान की दुकान खोल रखी है। शनिवार की देर रात अराजकतत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। इस दौरान छप्पर में रखा सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। प्रधानपति ने अपना सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। भोलानाथ के मुताबिक घटना में लगभग 30,000 का सामान जलकर राख हो गया। प्रधानपति सुभाष जायसवाल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।


हंगामा करने वाले युवक का पुलिस ने किया चालान
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के डंगरी निवासी राहुल यादव शनिवार रात करीब दस बजे बाबूगंज बाजार स्थित ढाबे पर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। वहां पर मौजूद कुछ लोगों से उसने हाथापाई भी की। इसके बाद पेट्रोलपंप पर जाकर हंगामा करने लगा। किसी ने इसकी सूचना अंतू पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed