{"_id":"5ba13eab867a557e8327c4f6","slug":"191537293995-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चुराने वाले गिरोह का कंधई पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए छह चोरों को जेल भेज दिया। उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद हुईं हैं। चोरी की बाइकों को सुलतानपुर में बेचने पर पांच हजार मिलते हैं। चोरों के साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक देवरजन वर्मा ने बताया कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को कंट्रोल करने के लिए सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है। कंधई थानाध्यक्ष संजय शर्मा सोमवार की रात दीवानगंज बाजार में मौजूद थे। तभी स्वॉट टीम के निरीक्षक मृत्यंजय मिश्रा पहुंच गए। इस बीच पट्टी की ओर से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उनके पास चोरी की बाइक मिली। जिसे दोनों ने रेलवे स्टेशन के पास से चुराया था। पुलिस ने दोनों को कर्रा किया तो उन लोगों ने अपने साथियों के ताला मोड़ पर चोरी की पांच बाइकों के साथ खड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया।
उनके पास से छह चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि वे लोग चोरी की बाइक सुल्तानपुर बेचने के लिए जा रहे थे। जहां हर बाइक बेचने पर 5 हजार रुपये मिलता है। पुलिस चोरी की बाइक खरीदने वाले की तलाश में भी दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले कन्हैया पुत्र शिवनाथ , आयुष पुत्र कन्हैया निवासी पटहटिया खुर्द , अजय प्रजापति पुत्र राजदेव निवासी नसीरपुर, संजय कुमार पुत्र राम प्रसाद गौतम, दीपक कुमार गौतम पुत्र रामलाल निवासी चंदेलेपुर थाना फतनपुर और प्रमोद कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्णा निवासी सराय केवट थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि चोरी की बाइक का नंबर बदलकर सभी प्रयोग करते थे। उनके साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
50 से अधिक बाइकों को पलक झपकते ही उड़ाया
कंधई पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े बाइक चोरों का सरगना कन्हैया पुत्र शिवनाथ है। उसके गैंग में कुल 10 सदस्य हैं। जो शहर के अलावा जौनपुर, इलाहाबाद में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस की मानें तो इस गैंग के सदस्यों ने अब तक 50 से अधिक बाइक चुराई है।
पिता-पुत्र करते थे बाइक चोरी
प्रतापगढ़। कंधई पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर पिता- पुत्र हैं। फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया खुर्द निवासी कंहैया पुत्र शिवनाथ कई सालों से बाइक चुराने का काम करता था। उसने बाइक मरम्मत की दुकान भी खोल रखी है। पिता के रास्ते पर बेटा आयुष भी चल पड़ा। पुलिस की मानें तो कंहैया ने बाइक चोरी की ट्रेनिंग देकर कई युवकों को शातिर वाहन चोर बना दिया। बेटे की चुराई बाइक को पिता ठिकाने लगा देता था।