फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भुपियामऊ में स्वास्थ्य विभाग के चालक से हाईवे पर लूटी बाइक व मोबाइल

भुपियामऊ में स्वास्थ्य विभाग के चालक से हाईवे पर लूटी बाइक व मोबाइल

Mon, 30 Jul 2018 07:08 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
भुपियामऊ में स्वास्थ्य विभाग के चालक से हाईवे पर लूटी बाइक व मोबाइल
इलाहाबाद-फैजाबाद रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग के चालक की बाइक व दो मोबाइल लूटकर भाग निकले। अंतू में भी बदमाशों ने तमंचे के बल पर रिश्तेदारी से लौट रहे युवक से लूटपाट की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस केवल छानबीन तक ही सिमटी रही।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के तिगुनाइतपुर निवासी अरिवंद कुमार पाल गोंडा जनपद में क्षय रोग विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है। सोमवार को भोर में वह अपने भाई फूलचंद्र पाल के साथ अपाची बाइक से रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए निकला। अभी वह इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर डगैता गांव के पास पहुंचा था। तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए तमंचा सटा दिया। तमंचा लगाते ही फूलचंद्र ने बाइक रोक दी। बदमाश उसकी बाइक, दो मोबाइल और दो हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद अरविंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद डायल 100 मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़े दो युवकों को संदिग्ध बताकर कोतवाली उठा लाई। जहां पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी हरि प्रसाद रविवार को निमंत्रण में शामिल होने के लिए मकईपुर निवासी भूती सरोज के यहां गया था। वहां से एक रिश्तेदार को पहुंचाने के लिए वह सगरा बाजार चला गया। रात करीब 10 बजे वह बाइक लेकर घर की ओर लौट रहा था। मत्तूपुर बोझी घाट के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर उसके पास से 5 हजार रुपये लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारापीटा। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन के बाद लौट आई। अंतू एसओ ने बताया कि लूटपाट की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed