{"_id":"5b51f0124f1c1b49748b5e8e","slug":"191532096530-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनरकिलिंग पर अटकी पुलिस, जुटा रही साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनरकिलिंग पर अटकी पुलिस, जुटा रही साक्ष्य
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघराय में छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस की जांच अब धीरे-धीरे ऑनरकिलिंग की ओर बढ़ती जा रही है। पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए छात्रा की स्लाइड रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने अब अपनी जांच ऑनरकिलिंग पर केंद्रित कर दी है। जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो बताई जा रही घटना से इतर हैं। गांव के लोग भी जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के समर्थन में अब मुंह खोलने लगे हैं। परिवार के लोगों से पूछताछ के दौरान कई ऐसी बात सामने आई हैं, जो कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो एक बार छात्रा को पकड़कर परिवार के लोग घर ले गए। ऐसे में सवाल यह है कि दोबारा वह कैसे घर से निकल गई और किसी को भनक नहीं लगी। पड़ोसियों का कहना है कि प्रतिमा के घर के लोग काफी रात तक जाग रहे थे। आटा चक्की की ओर रात में छात्रा को जाते हुए किसी ने नहीं देखा। जेसीबी चालक ने शव पेड़ से लटकते तालाब की ओर जाते समय देखा था, लेकिन वह आगे जाने का साहस नहीं कर सका। छात्रा के परिवार के लोगों के बयान और जेसीबी चालक के बयान के दौरान समय में काफी अंतर आ रहा है। पुलिस अब ऑनरकिलिंग से जुड़े साक्ष्य की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी सीओ सदर रमेशचंद्र ने बताया कि अभी तक जो बाते जांच के दौरान सामने आई हैं, उसमें काफी हद तक ऑनरकिलिंग जैसे तथ्य सामने आ रहे हैं। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद कुछ साक्ष्य और मिल जाएंगे। जिससे मामले की जांच को मजबूती मिलेगी।