{"_id":"5afedd044f1c1bda408b6593","slug":"191526652164-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप मिस्त्री के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप मिस्त्री के घर से लाखों की चोरी
Updated Fri, 18 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के चलते नलकूप मिस्त्री व घरवाले बाहर सोते रहे और ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के जेवरात व नगद रुपये उड़ा ले गए। घटना की जानकारी के बाद लोगों का मजमा लग गया।
अंतू थाना क्षेत्र के डंगरी अकेलवाआम निवासी अरविंद कुमार वर्मा नलकूप विभाग में मिस्त्री है। बृहस्पतिवार को रात्रि भोजन करने के बाद गर्मी के कारण परिवार संग बाहर सो रहा था। आधी रात को चोर उसके घर पहुंचे और ताला तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के जेवरात समेट लिए। चोर मंगलसूत्र, झुमका, पायल, जंजीर, अंगूठी समेत अन्य आभूषण चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो दरवाजे पर बंद ताला टूटा देख दंग रह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। बता दें कि पूर्व थानेदार सनसनीखेज घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे। हत्या व लूट की घटनाएं अभी भी अबूझ पहले बनी हुई है। नए थानेदार को चोरोें ने चोरी की वारदात से सलामी दी है। नवागत एसओ ने कहा कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा होगा।