फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो- 18-23-28

फोटो- 18-23-28

Sat, 05 Aug 2017 06:56 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-  18-23-28
बाबागंज। राशन वितरण के दौरान कोटेदार के घर पहुंचे ग्रामीणों ने कोटेदार पर मिट्टी का तेल अधिक मूल्य पर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर 100 डायल की गाड़ी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बाबागंज विकास क्षेत्र के फतूहाबाद गांव में शनिवार सुबह गांव के कार्डधारक ग्रामीण मिट्टी का तेल और राशन लेने के लिए कोटेदार गिरीशचंद श्रीवास्तव के घर पहुंचे। बताया जाता है कि कोटेदार ने 22 रुपये लीटर मिलने वाला मिट्टी का तेल 25 रुपये में देने की बात कही। यही नहीं कई पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को राशन देने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीण कोटेदार के घर के सामने हंगामा करने लगे। गांव के प्रधान लालजी पटेल भी मौके पर पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत सप्लाई इंस्पेक्टर कुंडा से की। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में कोटेदार के विरोध में नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सरकारी रेट 22 रुपये लीटर मिट्टी का तेल वितरित कराया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। मोतीलाल, लालजी, रामबाबू, जगदेव, श्रीचन्द्र, दिनेश, राजेश, पन्नेलाल, पप्पू, अशोक, नोखेलाल आदि का कहना है कोटेदार दबंग है। जब कोई कार्डधारक उसके पास राशन, मिट्टी के तेल के लिए जाता है तो उसके साथ अभद्रता करता है। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर बाबागंज राजसिंह यादव का कहना है कि कोटेदार की दबंगई की शिकायत मिली है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed