फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बसंत पंचमी पर पूजी गई मां सरस्वती

बसंत पंचमी पर पूजी गई मां सरस्वती

Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर पूजी गई मां सरस्वती
फोटो-
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर पूजी गई मां सरस्वती
जगह-जगह आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, वीणावादिनी का हुआ भव्य श्रृंगार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा रविवार को शिक्षण संस्थानों में विधि-विधान से की गई। रोली, चंदन, अक्षत और दूब अर्पित कर मां वीणावादिनी का स्मरण बच्चों ने वर मांगा। हवन में आहूति दी गई। जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रमों में लोगों न बढ़चढक़र हिस्सा लिया।
रविवार को वसंतोत्सव पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बसंती पंचमी के उपलक्ष्य में डॉ. शिवानी मातनहेलिया के संयोजकत्व में कार्यक्रम का आयोजन कर वीणावादिनी का भव्य श्रृंगार कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शंभु कुमार ने पत्नी डॉ. स्निग्धा रश्मि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने वंदना कर देवी सरस्वती का आह्वान किया। जिलाधिकारी शंभु कुमार और एसपी एस आनंद ने लोगों को बसंत पंचमी की बधाई दी। गोविंद माधव पब्लिक स्कूल गोड़े मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीपीजी के प्राचार्य डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी ने की। इस मौके पर ओमप्रकाश त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंधक श्यामजी तिवारी, शीतला प्रसाद तिवारी, नारायणजी तिवारी मौजूद रहे। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विधिविधान से मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राकेश सिंह और अलका सिंह के साथ शिक्षकों और बच्चों ने मां सरस्वती का आह्ववान किया। आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान में बसंती पंचमी पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गंगा मंथन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्रीभट्ट ब्राहम्ण महासभा में तत्वावधान में गायत्री मंदिर रुपापुर में विधि विधान से मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर अजीत नगर व चिलबिला में सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अम्मा साहब ट्रस्ट द्वारा पल्टन बाजार स्थित शारदा संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर डॉ. एसके पांडेय, आनंद मोहन ओझा, डॉ. धर्मेदं्र प्रताप सिंह, दयाराम र्मौर्य रत्न मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से मानधाता के दो मजदूरों की हुई थी मौत
रात में पहुंचे शव, लिलौली और हैंसी परजी में मचा कोहराम
सहारनपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे दोनों मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता। सहारनपुर की जहरीली शराब मौत का कहर बनकर मानधाता के दो परिवारों पर भी टूटी। शराब पीने से इलाके दो मजदूरों की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतकों का अंतिम संस्कार रविवार को किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी निवासी रामनरेश सरोज (50) सहारनपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पड़ोसी गांव लिलौली निवासी शिव प्रसाद सरोज (45) को भी अपने साथ काम दिलाने के लिए ले गया था। शनिवार को दोनों ने साथियों संग जहरीली शराब पी ली। उसके बाद दोनों की हालत खराब हो गई। कुछ ही घंटे बाद दोनों की मौत हो गई। सहारनपुर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही दोनों परिवार में चीखपुकार मच गई। आननफानन में परिजन सहारपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजन शनिवार की देर रात शव लेकर घर पहुंचे। शव को देख घर के लोग रोने बिलखने लगे। इलाके लोग भी इस घटना से दुखित रहे। रविवार की सुबह रामनरेश का अंतिम संस्कार श्रृंग्वेरपुर में किया गया। वहीं शिवप्रसाद का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

इनसेट-
पिता का शव देख लिपट गए बच्चे
मानधाता के लिलौली निवासी शिवप्रसाद का शव घर पहुंचते ही उनके तीन बच्चों चीखने लगे। शव से लिपट कर बच्चे उन्हें बुला रहे थे। बता दें कि शिवप्रसाद के दो बेटे पवन, ननचु और एक बेटी अंजू है। अभी तीनों की शादी नहीं हुई है। जबकि रामनरेश के दो बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed