फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कचहरी से घर लौट रही महिला को मारी गोली

कचहरी से घर लौट रही महिला को मारी गोली

Sat, 09 Dec 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
कचहरी से घर लौट रही महिला को मारी गोली
प्रतापगढ़/ कटरामेदनीगंज। जमीन के विवाद को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर घर लौट रही महिला को पड़ोसियों ने जमकर पीटने के बाद गोली मार दी। गोली उसके पीठ पर लगी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी गंगेश्वर का पड़ोसी राम सजीवन से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार को भी जमीन पर निर्माण करने को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई थी। गंगेश्वर के बाहर होने के कारण उसकी पत्नी शोभा देवी (40) अपनी देवरानी श्यामा देवी (37) के साथ अधिकारियों के पास फरियाद लेकर आई थी। आज बंदी होने के कारण अधिकारियों से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुनने के बाद आश्वासन देकर घर भेज दिया। जेठानी व देवरानी टेंपो पकड़कर घर जाने के लिए निकली। भदोही के करीब दोनों टेंपो से उतर गईं। पड़ोसियों से भयभीत श्यामा देवी अपनी जेठानी शोभा के साथ मायके के लिए चल पड़ी। आरोप है कि तभी पड़ोसी राम सजीवन, बनवारीलाल व एक अन्य ने दोनों को रोक लिया और शोभा को पीटने लगे।
विज्ञापन


देवरानी ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। शोभा जान बचाकर भागी तो हमलावरों ने उसे पीछे से गोली मार दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमला करने वाले भाग निकले। पीठ में गोली लगने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंची कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ करने लगी। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी के तत्काल बाद एसओ मानधाता मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग ऐसी घटना से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed