{"_id":"598717fa4f1c1bbe3e8b4a37","slug":"181502025722-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने दरोगा से की अभद्रता, पीटकर किया चालान 18-05-54","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने दरोगा से की अभद्रता, पीटकर किया चालान 18-05-54
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। वाहन चेकिंग के दौरान एक फौजी दरोगा से अभद्रता करने लगा। दरोगा ने सिपाही से चाभी लेने को कहा तो उसने हाथ पकड़ लिया। सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी और बाइक सहित उसे कोतवाली ले गए। फौजी का शांतिभंग में चालान किया गया। साथ ही कागज न होने के कारण बाइक भी सीज कर दी गई।
मवई फटकी पर कुंडा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मवई गांव निवासी एक फौजी बाइक से गुजरा। उसे रोककर गाड़ी का कागज मांगा गया। बताया जाता है कि वह दरोगा से ही उनके पुलिस होने का कागज मांगने लगा। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। कागज न होने के कारण एसआई ने उसकी गाड़ी का चालान काटा और बाइक जब्त करने के लिए सिपाही से चाभी लेनी चाही तो फौजी उससे भिड़ गया। इसी दौरान सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी बाइक और उसे लेकर कोतवाली चले आए। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे भी कोतवाली पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू किया। कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने जानकारी की। सही बात सामने आने पर फौजी पर मुकदमा लिखने की बात कहते हुए बाइक सीज करने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में गलती मानने पर उन्होंने बाइक को सीज करते हुए फौजी का शांतिभंग में चालान करने का निर्देश दिया।