फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पतंग उड़ाते समय छत से गिरे बालक की मौत

पतंग उड़ाते समय छत से गिरे बालक की मौत

Sun, 17 Feb 2019 07:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
पतंग उड़ाते समय छत से गिरे बालक की मौत
पतंग उड़ाते समय छत से गिरे बालक की मौत
विज्ञापन

उपचार के दौरान प्रयागराज में तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मकान के छत से पतंग उड़ा रहा बालक नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी गप्पू सिंह का आठ वर्षीय बेटा शिव सिंह शनिवार की शाम अपने मकान के छत से पतंग उड़ा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बालक की मौत से पूरा परिवार सदमे में दिखा।
विज्ञापन


सिपाही से भिड़ गए जुुआड़ी, भाग निकले
प्रतापगढ़। जीआईसी परिसर के सुनसान स्थान पर जुआ खेल रहे लोगों को शनिवार की शाम मकंद्रूगंज पुलिस ने दबोच लिया। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान जुआड़ी अधिक संख्या में थे। वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। सिपाही सभी के जुआ खेलने का आरोप लगा रहे थे। जबकि उनका कहना था कि वह लोग टाइम पास के लिए ताश खेल रहे थे। फिलहाल जुआड़ी पुलिसकर्मियों को रौब में लेने के बाद वहां से रफूचक्कर हो लिए। नगर कोतवाल घटना की जानकारी से इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर डीजीपी ने जताई नाराजगी
प्रतापगढ़। निमंत्रण से घर लौट रहे व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर डीजीपी ने नाराजगी जताई है। नगर कोतवाली के भुआलपुर निवासी राजकुमार सिंह कांग्रेस नेता राजू सिंह के भाई हैं। वह 13 फरवरी की रात शहर के बाबागंज स्थित एक होटल के सामने पान खाने रुके थे। तभी कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कई राउंड फायरिंग हुई। व्यापारी राजकुमार सिंह व उसके भाई चंद्रशेखर को लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि राजस्वकर्मी समेत कई कर्मचारियों के बेटे भी घटना में शामिल थे। आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed