{"_id":"5b9c01ce867a557f02566f6f","slug":"171536950734-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में घुसे, सात मिनट में लूट लिए सात लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में घुसे, सात मिनट में लूट लिए सात लाख
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोबरी स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में दिनदहाड़े डकैती की घटना पूरी तरह से फिल्मी थी। छह असलहाधारी नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में दो बाइक से पहुंचे। एक बाहर खड़ा रहा। पांच असलहे निकालकर धड़धड़ाते हुए बैंक के अंदर घुस गए। सात मिनट के भीतर ही मारपीट व धमकाकर सात लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने वाले बैंक कर्मचारियों के साथ ही ग्राहकों को भी पीटा। जान की सलामती के लिए ग्राहक से लेकर कर्मचारी तक हाथ जोडक़र खड़े रहे। करतूत छिपाने के लिए बैंक में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। घटना के बाद अगल स्थित डिग्री कालेज में छुट्टी कर दी गई।
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी में स्थित ग्रामीण बैंक शाखा जगेशरगंज में डकैती डालने वाले 6 बदमाश अपना चेहरा पूरी तरह ढके हुए थे। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो बैंक के बाहर एक बदमाश बाइक के पास खड़ा रहा। जबकि पांच बदमाश सीधे बैंक में घुस गए और असलहा निकाल लिया। यह देख बैंक मैनेजर कमलेशचंद्र यादव जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए। फिल्मी स्टाइल में घुसे बदमाशों ने कहा कि जिनके पास कैश हो वह निकाल लें। असलहों के बल पर सभी को बंधक बना लिया। धमकाया कि यदि कोई हरकत करेगा तो जान से हाथ धो बैठेगा। तभी लंगड़ा का पुरवा के रहने वाले एक ग्राहक ने अपनी जेब में हाथ डाला। उसके ऊपर बदमाशों ने लात-घूंसों की बरसात कर दी। बैंक से रुपये निकालने पहुंचे आदित्य प्रताप मौर्य निवासी कंसापुर ने बताया कि दो बदमाश सीसीटीवी कैमरा व वायरिंग के तार तोडने लगे और दो बदमाश कैशियर पंकज और कर्मचारी वीके पांडेय पर झपट पड़े। बदमाशों ने असलहा सटाते हुए कैशियर पंकज को भी जमकर पीटा।
ग्राहक और कर्मचारियों के सिर पर मौत मंडराने लगी। सभी जान की सलामती के लिए हाथ जोड़े रहे। कैशियर को गोली मारने की धमकी देने के बाद बदमाश स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर से लाखों रुपये खंगालने के बाद बाइक से भागने लगे। गेट के बाहर रुपये जमा करने आ रहे व्यापारी पुत्र उज्ज्वल के ऊपर बाइक चढ़ाने का बदमाशों ने प्रयास किया। रास्ते से हट जाने के कारण उसकी जान बची। सात मिनट में ही बदमाश सात लाख रुपये लूटकर भाग निकले। उज्ज्वल ने नीले रंग की अपाची बाइक का नंबर पुलिस को बताया। बदमाशों ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। वह इतने सतर्क थे कि चंद कदम पर चाय की दुकान पर बैठे लोगों को भी घटना की भनक तक नहीं लग सकी। घटना के बाद बगल स्थित डिग्री कालेज में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
बैंक में नहीं थे सुरक्षाकर्मी, कुछ देर पहले ही चले गए थे बाजार
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक जगेशरगंज की शाखा में सुरक्षाकर्मी नहीं तैनात किए गए हैं। दो पुलिसकर्मी हर दिन सुरक्षा के लिए बैंक की निगरानी करने आते हैं। शुक्रवार को भी सिपाही सत्यनारायण और अनिल सरोज आए थे, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद बाजार की ओर शिकायती पत्रों का निस्तारण करने चले गए थे। बदमाशों को इसके बारे में पूरी जानकारी थी। यही कारण था कि सिपाहियों के जाने के बाद ही उन्होंने धावा बोला।
2 जून को हुआ था चोरी का प्रयास
अंतू के गोबरी में स्थित ग्रामीण बैंक में 2 जून को चोरी का प्रयास हुआ था। जिसे पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से नहीं लिया। पुलिसकर्मी आए और निरीक्षण करने के बाद चले गए।
बदमाशों को चप्पे-चप्पे की थी जानकारी
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी में ग्रामीण बैंक लूटने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस माथापच्ची करती रही। इस बात की भी चर्चा होती रही कि बदमाशों को इलाके के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस भी मान रही है कि बदमाश कई दिनों से बैंक में डकैती डालने के लिए मौके की तलाश में थे और रेकी कर रहे थे। उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि कितनी देर बाद पुलिसकर्मी बैंक लौटेंगे। सप्ताह भर पहले सुलतानपुर और अमेठी में बैंक लूट की घटना भी इसी तरह से अंजाम दी गई थी। इसलिए सीओ लंभुआ विजयमल यादव व अमेठी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना के तरीके को देखा। अपने यहां घटित घटना के तरीके पर भी गौर किया। इसके बाद सीओ सिटी व एसओ अंतू से बातचीत की। चर्चाओं पर यकीन करें तो घटना में शामिल कुछ बदमाश जनपद के और कुछ अमेठी या फिर सुलतानपुर जनपद के हो सकते हैं। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।