फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बेल्हा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से 5.58 लाख लूटे

बेल्हा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से 5.58 लाख लूटे

Mon, 18 Dec 2017 08:01 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
बेल्हा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से 5.58 लाख लूटे
रानीगंज/पृथ्वीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार की सुबह पेट्रोल पंप मैनेजर से 5.58 लाख लूटकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। मैनेजर व पेट्रोल पंपकर्मी को लूटने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड फायर भी झोंका लेकिन वे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची सीओ रानीगंज घटनास्थल की छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश करने लगे।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर में सुलतानपुर निवासी मोहम्मद सलीम का पेट्रोल पंप है। सोमवार की सुबह दो दिनों का कैश 5.58 लाख रुपये जमा करने के लिए मैनेजर रशीद पठान निवासी थाहीपुर थाना रानीगंज कर्मचारी मुख्तार अहमद निवासी पृथ्वीगंज नगर कोतवाली के साथ रानीगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा करने लगे। बभनमई ढाबे से आगे बढने पर कायस्थपट्टी गांव के करीब दिनदहाड़े बदमाशों ने हाईवे पर मैनेजर के ऊपर फायर करते हुए बाइक रोकने को कहा। तब तक बदमाश तीन राउंड फायर कर चुके थे। बाइक रुकते ही सामने मौत खड़ी देख वे भयभीत हो उठे। बाइक से उतरे दो बदमाश असलहे के बल पर उनके हाथ से रुपये से भरा बैग लूटकर रानीगंज की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश में निकल पड़ी। कुछ ही देर में सीओ रानीगंज जीडी मिश्रा पहुंचे और मामले की छानबीन के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए मातहतों की टीम गठित की। लूट की खबर मिलने के कुछ देर बाद एसपी शगुन गौतम और एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मामले में मैनेजर रशीद की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed