फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गैस एजेंसी से 27 हजार लूटने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

गैस एजेंसी से 27 हजार लूटने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी से 27 हजार लूटने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
गैस एजेंसी से 27 हजार लूटने वाले बदमाश हत्थे चढ़े
विज्ञापन

बाइक व नकदी बरामद, शरण देने वालों को भी पुलिस ने उठाया
शहर की कई घटनाओं का खुला राज, जोगापुर में लूटी थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के टक्करगंज में यश गैस एजेंसी के सेल्समैन से करीब 27 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूटे गए रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गई है। जोगापुर में बाइक लूटने की घटना को भी अंजाम दिया था। लुटेरों को संरक्षण देने वालों को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली के टक्करगंज स्थित यश गैस एजेंसी सेल्समैन से पिस्टल के बल पर 27 हजार रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों को घटना में प्रयुक्त बाइक संग कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात ही धर दबोचा। उनके पास से लूटे गए रुपये व बाइक भी बरामद हो गई। बदमाशों ने रानीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से सीताराम धाम के करीब पिस्टल सटाकर बाइक लूटी थी। लूटी गई बाइक का प्रयोग घटनाओं को अंजाम देने में बदमाश करते थे। पकड़े गए बदमाशों में एक पटखौली, एक अजीत नगर, दो भुलियापुर के बताए जाते हैं। बदमाशों को संरक्षण देने वाले दो लोगों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट------
बदमाशों की तलाश में कांशीराम कालोनी में दबिश
शहर के जोगापुर कांशीराम कालोनी में शनिवार भोर में शहर कोतवाल ने चौकी प्रभारियों के साथ दबिश दी। इससे कालोनी में भगदड़ मच गई। पता चला था कि लूट व रुपये लेकर हत्या करने वाले शूटर कालोनी में पनाह लिए हुए हैं। इनकी तलाश में पुलिस ने करीब तीन घंटे का समय व्यतीत किया। इसके बाद कोतवाल रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां भी काफी देर तक संदिग्ध बदमाशों की खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर खाने से युवक की मौत
प्रतापगढ़। घरेलू कलह के चलते जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेल्हामऊ निवासी जनार्दन प्रसाद (32) पुत्र राजाराम ने घरेलू कलह के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शनिवार भोर में उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। घर खबर पहुंची तो कोहराम मच गया।



हादसे में दंपति समेत पांच घायल, हाईवे जाम
प्रतापगढ़। ट्रैक्टर की टक्कर से टेपों सवार पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतू थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी राजीव पटेल (42) रिश्तेदारी में निधन की खबर पर परिवार के साथ टेंपो से रामपुर चौरा गया था। जहां से दोपहर में परिवार के लोगों के साथ घर लौट रहा था। चौक घंटाघर के करीब सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार सुमन पटेल (40) उसका पति राजीव पटेल (42), राजपत्ति (38) पत्नी अशोक कुमार, सोनम (35) पत्नी दिनेश व चालक आदि घायल हो गए। इससे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed