{"_id":"5c129e5a42c7925d326ea5b4","slug":"161544724058-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित छात्र को घंटेभर खड़ा कराया, बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार पीड़ित छात्र को घंटेभर खड़ा कराया, बेहोश
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो.....
बुखार पीड़ित छात्र को घंटेभर खड़ा कराया, बेहोश
जिला अस्पताल में भर्ती, शिक्षिका पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के एक स्कूल में बुखार पीड़ित छात्र के पढ़ाई न करने पर शिक्षिका ने क्लास में ही एक घंटे तक खड़ा करा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिजनों ने कहीं शिकायत नहीं की है।
नगर कोतवाली के आईटीआई कॉलोनी निवासी यश (9) पुत्र अमित सिंह पल्टन बाजार सब्जी मंडी स्थित आत्रेय एकेडमी में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार को वह स्कूल गया था। परिजनों के मुताबिक, उसे सिरदर्द के साथ तेज बुखार की शिकायत थी। इसके चलते वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। इस पर शिक्षिका नाराज हो गई। उसे एक घंटे तक खड़े रहने की सजा सुना दी। इस दौरान चक्कर आने से वह गिर गया। घबराए शिक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। घरवालों का कहना है कि बच्चे की हालत में सुधार होने के बाद इसकी शिकायत बीएसए से की जाएगी।
वर्जन-------
छात्र को पीलिया हुआ था। वह पहले से बीमार चल रहा था। छात्र के पिता मेरे विद्यालय में पढ़ाते भी हैं। उसे किसी ने डांट-फटकार नहीं लगाई और न ही किसी ने उसे एक घंटे तक खड़ा कराया। यदि वह आरोप लगा रहा है तो इसकी जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संदीप श्रीवास्तव, प्रबंधक आत्रेय एकेडमी।