फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बैंक के बाहर से 10 हजार छीनकर भाग निकले बदमाश

बैंक के बाहर से 10 हजार छीनकर भाग निकले बदमाश

Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर से 10 हजार छीनकर भाग निकले बदमाश
बैंक के बाहर से 10 हजार छीनकर भाग निकले बदमाश
विज्ञापन

बीरापुर/गौरा। बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे ग्राहक से बाइक सवार बदमाश 10 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई निवासी लालचंद पटेल पुत्र जीतलाल मंगलवार दोपहर बैंक आफ बड़ौदा सुवंसा में रुपये जमा करने आया था। लालचंद की मानें तो रुपये जमा करने के लिए फार्म भरते समय परिचित का फोन आ गया। वह उससे बात करते हुए बाहर निकला। बात करने के दौरान ही बाइक सवार दो बदमाश उसकी जेब से 10 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। उसने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद घटना को संदिग्ध मान रही है।
फोटो-
भूत-प्रेत के विवाद में युवक को पीटा
विरोध करने पर परिजन को हमलावरों ने दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। भूत-प्रेत के विवाद में पड़ोसी ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोग दौड़े तो उन्हें भी धमकाया। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी प्रदीप कुमार का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। प्रदीप का आरोप है कि सोमवार की रात पड़ोसी उसके घर पहुंचा और जबरन भूत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। भूत प्रेत के बारे में उसे कुछ भी नहीं पता। भूत की बात को सिरे से नकारने पर पड़ोसी ने प्रदीप को ईंट पत्थर से मारना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े। हमलावर व उसके साथियों ने उन सभी को असलहा लेकर दौड़ा लिया। जिसके चलते सभी ने घर में घुसकर जान बचाई। रात में ही प्रदीप को जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से मोबाइन छीनकर भागे बदमाश
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी धीरेंद्र सिंह की बेटी सोमवार को शहर गई थी। शाम को टेंपो से रखहा बाजार में उतरी। वहां से पैदल ही वह घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले।
चिटफट कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। नवयुग फाउंडेशन के अध्यक्ष रामलखन पांडेय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि जिले में जितनी भी चिटफंड कंपनियां हैं, उनकी जांच कराई जाए। अभी तक कई कंपनियां जिले के लोगों से रकम ऐंठकर फरार हो चुकी हैं। कुछ सालों पहले स्टेशन रोड पर खोली गई ऐसी ही एक कंपनी लोगों को ठगकर भाग चुकी है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बदनियती से युवती का पकड़ा हाथ
मनचलों से परेशान हैं कांशीराम कालोनी की महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कांशीराम कालोनी कृषि भवन में रहने वाली एक युवती का मंगलवार को मनचले ने बदनियती से हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की। इससे आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

कालोनी की रहने वाली दर्जन भर महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। महिलाओं का आरोप था कि कालोनी में रहने वाले कुछ लोग दबंगई करते हैं। मंगलवार को जबरन युवती का बदनियती से हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर अभद्रता की। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले की दूसरी महिलाएं दौड़ीं तो उसकी आबरू बची। लोगों का आरोप है कि ऐसे मनचलों का एक गिरोह है, जो महिलाओं के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई न की गई तो वे लोग 17 मार्च से आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed