फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दबंगों के विरूद्व पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा,बाजारवासियों में आक्रोश 18-13-08

दबंगों के विरूद्व पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा,बाजारवासियों में आक्रोश 18-13-08

Sun, 20 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
दबंगों के विरूद्व पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा,बाजारवासियों में आक्रोश 18-13-08
शिवगढ़/उड़ैयाडीह। कंधई थाना क्षेत्र के पूरेगुलाल निवासी स्वामीनाथ पांडेय की मुख्य चौराहे के पास पान की दुकान है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात स्वामीनाथ के बेटे अनुपम से सरखेलपुर निवासी जुनैद से कहासुनी हो गयी। उस समय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही जुनैद के कई साथी बाइक से पहुंच गए और अवैध असलहों का प्रदर्शन करते हुये दुकान में तोड़फोड़ व लूट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायर भी किया गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर बाजारवासियों ने शनिवार को मुख्य चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाल पट्टी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम समाप्त करा दिया। पीड़ित ने कंधई थाने जाकर चार नामजद व बीस अज्ञात के विरूद्व तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार रात आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बाजारवासियों में आक्रोश है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed