{"_id":"598eff124f1c1b36548b4cfd","slug":"161502543634-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर तने असलहे, जमकर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को लेकर तने असलहे, जमकर फायरिंग
Updated Sat, 12 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रास्ते के विवाद में हुई फायरिंग से शनिवार को अचलपुर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इस दौरान हुई मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के सामने आरोपी खुद पर हमले का आरोप लगाने लगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने फायरिंग के आरोपी के घर में तलाशी ली। वहां से एक झोले में असलहे बरामद हुए। पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
नगर कोतवाली के अचलपुर में बदरुद्दीन का पड़ोसी इद्दू से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विवाद के दौरान रुक-रुककर फायरिंग होने लगी। फायरिंग के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों को घिरा देख बदरुद्दीन वहां से किसी तरह भाग निकला। वह भागकर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। फायरिंग की खबर मिलने पर सीओ सिटी फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस को देख उपद्रवी भागने लगे तभी इद्दू पुलिस के पास आया और अंगुली दिखाते हुए कहा कि दूसरे पक्ष की फायरिंग में उसे गोली लगी है। उधर बदरुद्दीन का आरोप था कि इद्दू व उसके साथियों ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की व बेटे को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि फायर मिस होने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने इद्दू के घर की तलाशी ली तो वहां झोले से चार असलहे बरामद हुए। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि इद्दू के घर से एक तमंचा मिला है। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इद्दू को हिरासत में ले लिया गया है। उसके ऊपर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। एक पक्ष ने तहरीर दी है। जिसकी छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अचलपुर में रास्ते के विवाद को लेकर हो रही फायरिंग की जानकारी इलाके के लोगों ने पुलिस के साथ ही डायल 100 को दी। अधिकारियों ने जेल चौकी की पुलिस को मौके पर जाने के लिए कहा लेकिन वे कोतवाली से और फोर्स भेजने के लिए कहते रहे। कोतवाली पुलिस के साथ ही डायल 100 को आती देख जेल चौकी की पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। बदरुद्दीन परिवार के लोगों को घिरा देख वहां से भागा। ताकि वह पुलिस की मदद ले सके। वह कोतवाली पहुुंचा और रोते हुए बताया कि उसके विरोधी फायरिंग कर रहे हैं। कोतवाली में मौजूद एक उपनिरीक्षक ने उसे डायल 100 टीम के पास भेजा। डायल 100 की टीम ने कहा कि वहां कोतवाली पुलिस जाएगी। वह कोतवाल की जीप में जाकर बैठे। मदद के लिए आया बदरुद्दीन इधर से उधर पुलिसकर्मियों के पास भटकता रहा। बाद में अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई।