फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Mon, 17 Jun 2019 09:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
फोटो- 50.51.52.53

दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
गंगा स्नान कर बाइक से लौटते समय हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। दो अलग-अलग घटनाओं में स्नान के लिए आए दो लोगों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ रहे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे गजई जलेशरगंज निवासी राजेंद्र पांडेय (72) पुत्र जमुना प्रसाद गांव के ही रामलखन पुत्र रामअधार के साथ सोमवार को गंगा स्नान के लिए शहाबाद घाट आया था। लौटते समय मानिकपुर कस्बे के रहमत अली का पुरवा गांव के पास बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हेा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उनके आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक अन्य घटना में सांगीपुर थाना क्षेत्र के रीघी पहाड़पुर गांव निवासी सुदर्शन (58) पुत्र भगवानदीन यादव अपनी पत्नी कृपाली के साथ गंगा स्नान को आया था। लौटते समय लाटतारा के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस दोनों को अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सकों ने सुदर्शन को मृत घोषित कर दिया। उधर, कृपाली का इलाज किया गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 12 घायल
कालाकांकर घाट से स्नान करके अमेठी लौट रहे थे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। स्नान के बाद लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इससे इसमें बैठै एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में सभी का उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णिमा पर अमेठी के मुसाफिरखाना से सेामवार को लोग ट्रैक्टर से कालाकांकर घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करके लौटते समय रफ्तार अधिक होने से अनियिंत्रित हुआ ट्रैक्टर कालाकांकर के पास एक मोड़ पर पलट गया। इससे ट्राली में सवार केवल कुमारी पत्नी बब्बर, शिवलता पत्नी रामअंजोर, गीता पत्नी श्यामलाल, ललनी पतनी हर्षलाल प्रताप, गायत्री पत्नी रमेश, ललिता पत्नी विजय बहादुर, मीना पत्नी राजेश, किशन पुत्र रमेश सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास
कुंडा(ब्यूरो)। कस्बा स्थित सरयू प्रसाद इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए योग प्रशिक्षण शुरू किया गया है। सोमवार को लेफ्टिनेंट पवन प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में कालेज में एसपी इंटर कालेज, टीपी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं ने योग का प्रशिक्षण लिया। एनसीसी बटालियन का एक शिविर अमेठी भी गया है। वहां रणवीर इंटर कालेज में भी कुंडा से एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। योग प्रशिक्षण में सीनियर अंडर अफसर सौरभ शुक्ल, शुभम, सूर्य प्रताप ङ्क्षसह, अंकित यादव, विपुल यादव, मो.सद्दाम, अजय, युवराज आदि मौजूद रहे।

फोटो- 48
विद्यालय की जमीन में निर्माण कराने पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा
एसडीएम ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। खाली पड़ी सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति ने धीरे-धीरे कब्जा किया। इसके बाद उस पर पक्का निर्माण करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। इसके साथ ही वहां से पूरा मलबा हटवाने का प्रयास करते हुए थाने में उसके खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरिकपुर और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के मध्य बीच में खाली जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण करना शुरू कर दिया। निर्माण करने वाला व्यक्ति काफी दिनों से जमीन पर मोरंग गिट्टी गिरवा उसे बेचन का काम कर रहा था। उसने खाली जमीन पर छप्पर भी रख लिया गया था। इस समय वह उस पर पक्का निर्माण कर रहा था। पक्के निर्माण की शिकायत होने पर एसडीएम कुंडा विजय पाल सिंह सोमवार को मौके पर पहुंचे और निर्माण को हटाने को निर्देश दिया। नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक मेवालाल गौतम ने मजदूरों को लगाकर मौके पर हुए निर्माण कार्य को हटवाने का प्रयास किया। इसके बाद लेखपाल और प्रभारी कानूनगो मेवालाल गौतम ने अमृत लाल यादव पुत्र स्व. नोखेलाल निवासी लक्ष्मणपुर बहोरिकपुर के खिलाफ लोकसंपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बाबागंज( ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के मियां का पुरवा पूरे मसवन गांव में जमीन की हिस्सेदारी के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की गई। रविवार की रात ही महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पकडक़र थाने लाई। इसमें एक पक्ष के मोसिम अली की तहरीर पर कासिम अली, अकबर अली, शरीफ अली और दूसरे पक्ष के अकबर अली की तहरीर पर मोसिमन अली, नूर हसन, इबादन, शाहरुख के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

फोटो- 49
भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
बाघराय(ब्यूरो)। भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। कलशयात्रा कई जगह से होते हुए कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हो गई।

बाघराय क्षेत्र के नगरहन का पुरवा बारौ गांव में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न गांव में होते हुए तक्षकधाम पहुंची। इसके बाद वहां से हनुमत धाम होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। जहां आचार्य मिथिलेश शास्त्री ने पूजन करवाकर कथा का शुभारंभ कराया। इस मौके पर पुरुषोत्तम मिश्र, राजा मिश्र, क्षीरसागर तिवारी, रामसुमेर मिश्र, राजेश तिवारी, समय लाल यादव, प्रभात मिश्रा, शशिधर, शिव शंकर, रामयश, सचिन, अशोक, अभय, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed