{"_id":"5d014f23bdec22077e09d65b","slug":"156036687319-pratapgarh-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट, चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लूट, चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
तीन बदमाशों को दबोचा, दो भागने में हुए कामयाब
चोरी की बाइक, दो तमंचा व लूट के 15 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लूट व छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी की बाइक, दो तमंचा व 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
लुटेरों की तलाश में मंगलवार की रात नगर कोतवाल पुलिस टीम के साथ निकले हुए थे। पता चला कि कादीपुर पुल के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस का दावा है कि पुल पर कुछ लोग खड़े थे। वह पुलिस को देखते ही भागने लगे। तीन लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने कर्रा किया तो बदमाशों ने बताया कि 27 मई को रानीगंज के चिरकुटी तिराहे के पास तीन लोगों ने मिलकर 65 हजार रुपये लूटे थे। पकड़े गए अरशद पुत्र इसराइल निवासी पूर्वी सहोदरपुर ने बताया कि उसे लूट के बीस हजार रुपये मिले थे। लूट के 5 हजार रुपये खर्च हो गए। उसके पास 15 हजार रुपये बचे हैं। 8 जून को पांडेय का पुरवा से बाइक चुराई थी। जिसका नंबर प्लेट बदलकर वह घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने लूट के 15 हजार रुपये, चोरी की बाइक व एक तमंचा बरामद करने के बाद अरशद पुत्र इसराइल निवासी पूर्वी सहोदरपुर, अबू तालिब पुत्र नईम निवासी रस्तीपुर थाना रानीगंज व मोहित पांडेय पुत्र गंगाधर पांडेय निवासी खजुरनी बोधी पांडेय का पुरवा को जेल भेज दिया। फरार विपिन पांडेय पुत्र संतोष पांडेय निवासी खजुरनी व वकील अहमद पुत्र इसरार निवासी पूरे गोलियां रेलवे स्टेशन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इनसेट----
बाजार से उठाया, चरस बरामद
क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को लूट व छिनैती के मामले में जेल भेजे गए युवक को रानीगंज बाजार से उठा लाया। पुलिस लाइन में उससे कई घंटे तक पूछताछ होती रही। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने रानीगंज से लाए गए नवरेज पुत्र शाकिर अली निवासी चकसारा थाना रानीगंज को कुसमी रेलवे क्रासिंग के पास 160 ग्राम चरस बरामदगी दिखाते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल से रेलवे स्टेशन से युवक को स्वॉट टीम ने उठाया
पुलिस लाइन में कर रही पूछताछ, सुबह से स्टेशन के इर्द-गिर्द मंडरा रही थी स्वॉट टीम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। फिल्मी स्टाइल में रेलवे स्टेशन से एक युवक को स्वॉट टीम उठा ले गई। पुलिस लाइन में उससे पूछताछ हो रही है। स्वॉट टीम बुधवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द मंडरा रही थी।
बुधवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर स्वॉट टीम चक्कर काट रही थी। सूमो से पुलिसकर्मी लगातार निर्मल तिराहा से लेकर रेलवे स्टेशन तक चक्रमण कर रहे थे। स्थानीय लोग भी पुलिसकर्मियों को कौतूहल से भागदौड़ करते देख रहे थे। करीब सवा बारह बजे स्टेशन के करीब बाइक से पहुंचे एक युवक को दबोचकर सूमो में लाद लिया। आसपास के लोग कुछ समझते, इससे पहले पुलिसकर्मी सूमो लेकर चल दिए। सूत्रों की मानें तो उससे पुलिस लाइन में पूछताछ हो रही है। रेलवे स्टेशन पर ट्रांसपोर्टर के एजेंट की हत्या व लूट के सिलसिले में भी युवक को उठाने की चर्चा होती रही। हालांकि नगर कोतवाल से लेकर स्वॉट टीम तक किसी को उठाए जाने से इनकार कर रहे हैं।