{"_id":"5cf96e7fbdec22072b5a757e","slug":"15598506174-pratapgarh-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर नगदी सहित लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेंध काटकर नगदी सहित लाखों के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
सेंध काटकर नगदी सहित लाखों के जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। घर के पीछे मकान में सेंध काटकर चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी पार कर दी। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। थाना क्षेत्र के संडिला निवासी नासिर अली पुत्र सब्बीर अहमद ईद का त्योहार मनाने के बाद बुधवार की रात छत पर सो गए। बेटा व अन्य परिजनकमरे में सो रहे थे। रात में चोर सेंध काटकर घर में घुस गए और जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद 35 हजार नगदी और लाखों के जेवर ले गए।
दूल्हे के पैर में कमी बताकर लौटा दी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
गौरा। द्वारचार के समय दूल्हे के पैर में कमी बताकर बारात लौटा दी गई।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बंदीपटी नौड़ेरा निवासी रामआसरे विंद की लडक़ी की बारात 4 जून को आई थी। द्वारपूजा के समय दूल्हा कार से उतरकर पूजास्थल पर पहुंचा तो वह किसी का सहारा लेकर चल रहा था। जिसे देखकर महिलाओं में कानाफूसी होने लगी। इस घटना जानकारी लडक़ी के पिता को मिली। द्वारपूजा समाप्त होने के बाद चौकी मीरगंज निवासी दूल्हा आशीष पुत्र रामलाल को उसी स्थान पर खडा़ करके अकेले चलने को कहने लगे। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया किया पंचायत होने के बाद भी लडक़ी पक्ष वाले शादी न करने की जिद पर अड़े रहे। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। काफी देर तक पंचायत के बाद शादी तोड़ दी गई।
फोटो-
विवाहित निकला दूल्हा, टूटी शादी
पट्टी(ब्यूरो)। दूल्हे के विवाहित निकलने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारात 8 जून को आनी थी अचानक कन्या पक्ष के इनकार से परेशान वर पक्ष कोतवाली आ धमका और मामले में पुलिस की मदद मांगी। दोनों पक्ष कोतवाली आए, लेकिन जब कन्या पक्ष ने दूल्हे द्वारा मंदिर में पूर्व में की गई शादी की युवती संग फोटो प्रस्तुत की तो पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। जनपद सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के अमरूपुर कोथरा गांव निवासी अजय यादव की शादी आठ जून को दाउदपुर निवासी एक युवती से होनी थी।
विज्ञापन
विवाहिता से रेप का आरोपी भेजा गया जेल
पट्टी(ब्यूरो)। आसपुर देवसरा पुलिस ने एक माह पूर्व विवाहिता से रेप के मामले में फरार एक आरोपी को दबोच लिया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर संदीप वर्मा पुत्र रामसजीवन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
साढ़े छह लाख बकाया मांगने पर मारपीट
पट्टी(ब्यूरो)। अपने दोस्त को जेसीबी खरीदने के लिए साढ़े छह लाख की रकम देना दोस्त को मंहगा पड़ गया। रुपये वापस मांगने गए पीड़ित के भाई पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस जेसीबी कोतवाली उठा लाई है। इधर, हमले में घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। रमईपुर नेवादा गांव निवासी राकेश पटेल ने अपने एक मित्र को दो माह पूर्व साढ़े छह लाख जेसीबी खरीदने के लिए दिए थे। पैसा मांगने पर विवाद के दौरान उनके भाई राजकुमार पर आरोपियों ने हमला कर दिया।