{"_id":"5cf8001cbdec22078a1fdc2c","slug":"15597568239-pratapgarh-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट के दाम को लेकर दुकानदार से विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मीट के दाम को लेकर दुकानदार से विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट के दाम को लेकर दुकानदार से विवाद
बीचबचाव करने पहुंचे एसएसआई से भी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर। थाना क्षेत्र के पीरगंज नानैया बाजार में बुधवार को मीट खरीदने के दौरान दाम को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचकर समझा रहे एसआई को लोगों ने घेर लिया और कहासुनी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के ननैया निवासी ऐश पुत्र लियाकत अली ने पीरगंज बाजार में मीट की दुकान खोल रखी है। बुधवार को रेहुआ लालगंज से कुछ लोग दुकान पर मीट खरीदने पहुंचे। दाम को लेकर इन लोगों का दुकानदार से विवाद हो गया। इस बीच गश्त पर निकले एसआई दिनेश पांडेय वहां पहुंचे और लोगो को समझाने लगे। इधर, विवाद की जानकारी पर दुकानदार के घर की महिलाएं व गांव के लोग भी पहुंच गए। मामले को शांत करा रहे एसआई को लोगो ने घेर लिया और कहासुनी करने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसआई ने एसओ को जानकारी दी। आननफानन में फोर्स के साथ एसओ पहुंचे और लोगो को समझाकर किसी तरह शांत कराया।
चौकी इंचार्ज पर रंजिशन फंसाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भंगवाचुंगी चौकी इंचार्ज पर एक युवक ने रंजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए डीजीपी और सीएम से शिकायत की है। नगर कोतवाली के परशुरामपुर निवासी राहुल शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा का आरोप है कि एक साल पहले मौजूदा चौकी इंचार्ज भंगवा दूधनाथ यादव ने उससे 30 हजार रुपये तत्कालीन कोतवाल रहे अनुपम शर्मा को दिलाए थे। पैसे की मांग करने पर कोतवाल उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। इसका आडियो वायरल हुआ तो कोतवाल के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि तब से इंस्पेक्टर दूधनाथ यादव उससे रंजिश रखते हैं। उस पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।