फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस देखकर मची अफरा तफरी

पुलिस देखकर मची अफरा तफरी

Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस देखकर मची अफरा तफरी
विवादित जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम
विज्ञापन

रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एसडीएम पट्टी के आदेश पर रविवार दोपहर राजस्व टीम भारी फोर्स के साथ विवादित भूमि का सीमांकन करने पहुंची। भारी संख्या में फोर्स देख गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान कंधई पुलिस के साथ कानूनगो हरिकेश मौर्य, लेखपाल गौरव मिश्र ने भूमि का सीमांकन किया।
विवेचक पर धमकी और रुपये मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। युवती को हत्या के लिए मजबूर करने के मामले में मां ने विवेचक पर धमकी देने और रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हतसारा मंगापुर निवासी दूधनाथ विश्वकर्मा की 23 वर्षीय बेटी ललिता ने नौ अप्रैल की सुबह अंतू इलाके के भवानीपुर के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले मे मृतका की मां साबरी देवी ने फाफामऊ निवासी रिश्तेदार शुभम के विरुद्ध अंतू थाने में बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी विवेचना अंतू थाने के एसएसआई अशफाक कर रहे हैं। साबरी ने आरोप लगाया है कि करीब महीने भर पहले विवेचक ने कमरे पर उसे बुलाया और पैसे की मांग करने लगे। न देने पर आरोपी को बचाकर पीड़िता उसे ही फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

किशोरी को परेेेशान करने के आरोप में युवक हिरासत में
संडवा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी किसी तरह भागकर अपने घर आ गई। आरोप है कि युवक अभी भी किशोरी को परेशान करता है। सूचना पर अंतू पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन लोग घायल
उदयपुरपुर। थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सांगीपुर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमेठी जनपद के मकदूमपुर नसीराबाद निवासी सज्जन कुमार (20) पुत्र छेददू, कुलदीप पांडेय (19) पुत्र राकेश कुमार व साहब (24) पुत्र नासिर अली बाइक से किसी कार्य के लिए राजापुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे तीनों घायल हो गए।

घर से गायब हुआ युवक, परिजन परेशान
संडवाचंदिका ।अंतू थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी रामसुंदर पटवा का 19 वर्षीय बेटा पप्पी 28 मई को घर पर सो रहा था। सुबह युवक के पिता उठे तो वह बिस्तर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत कर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed