{"_id":"5cec261dbdec22072e6f8afe","slug":"15589801749-pratapgarh-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 000
शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
गायत्री नगर में किराए के मकान में रहता है शिक्षक का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी पे्रमलाल शुक्ला शिक्षक हैं। वह रानीगंज में एबीआरसी से संबंद्ध हैं। वह पत्नी एकता शुक्ला (25) के साथ शहर के गायत्री नगर में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को प्रेमलाल किसी काम बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी की मां आई थी। दोपहर में दोनों खरीदारी करने के लिए बाजार गई थीं। शाम को एकता की मां घर लौट गईं। रात में एकता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब प्रेमलाल घर पहुंचे तो उसका शव पंखे से लटकता देखकर सन्न रह गए।
अग्रिकांड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लोग
उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कांटी दर्रा गांव में शनिवार को आग लग जाने से नौ घरों जलने से खुले में रहने के लिए मजबूर परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आए हैं। ग्राम प्रधान लालजी सिंह ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद करने के साथ ही कोटे की दुकान से राशन उपलब्ध कराया। कपड़ा बैंक संस्था के संचालक आलोक सिंह व अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को कांटी दर्रा गांव पहुंच कर अग्रि पीड़ितों को पंद्रह सौ वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर गुरुभगत सिंह, लल्ला सिंह, रणजीत सिंह, इंद्रजीत ङ्क्षसह, कमल जीत, राम अभिलाख सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो...
प्रधानपति पर हमला, आधा दर्जन लोग घायल
सांगीपुर। इंटरलाकिंग लगवाने के दौरान बाइक से जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान प्रधानपति समेत छह लोग घायल हो गए।
सोमवार को सांगीपुर थाना क्षेत्र के कटेहटी ग्राम पंचायत की प्रधान ललितेश के पति बृजकिशोर तिवारी छिवलहा में इंटरलाकिंग लगवा रहे थे। इस दौरान बालू पर गांव के ही एक युवक की बाइक चली गई। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान गांव से कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और प्रधानपति समेत वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में प्रधानपति बृजकिशोर तिवारी, उनका पुत्र हिमांशु, श्यामकृष्ण पांडेय, दिनेश पांडेय, रेखा, देवेंद्र, व प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सांगीपुर पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।
आमीशंकरपुर के युवक की चंडीगढ़ में दुर्घटना में मौत
उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव निवासी राजेश कुमार कोरी (41) पुत्र रामदास कोरी चंडीगढ़ में रहता था। रविवार की रात लगभग दस बजे वह होटल पर खाना खाने जा रहा था। तभी किसी वाहन ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
फोटो.. क्लीनिक पर जमा भीड़
इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत
परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
लालगंज। क्लीनिक पर इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने से पांच माह के मासूम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत हुई।
लालगंज कोतवाली के अगई गांव निवासी इंदल मौर्य की पत्नी सुहानी का पांच माह का बेटा प्रिंस बाीमार था। सोमवार को सुहानी लालगंज कस्बे के एक क्लीनिक पर उसका इलाज कराने पहुंची। बताया जाता है कि क्लीनिक संचालक उस समय मौजूद नहीं था। क्लीनिक पर रहने पर वाले एक व्यक्ति ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस क्लीनिक पर मौजूद कथित डाक्टर व मासूम के परिजनों को कोतवाली ले आई। काफी देर बाद दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई। परिजन बच्चे शव लेकर चले गए। उधर, घटना की जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता ने क्लीनिक का लाइसेंस मंगवाया तो पता चला कि क्लीनिक संचालक अभी मौजूद नहीं है। सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
फोटो...
पं. नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
लालगंज। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कार्यों को याद किया। स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय पर सोमवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केडी मिश्रा तथा संचालन छोटेलाल सरोज ने किया। पं नेहरू के चित्र पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष द्विवेद्वी व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने माल्यार्पण किया। इसके बाद वक्ताओं ने पं नेहरू के गुट निरपेक्ष आंदोलन व पंचशील सिद्धांत के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, प्रवीण शुक्ल, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, सालिक राम तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, आईपी मिश्रा, राहुल सिंह, पप्पू जायसवाल, पवन शुक्ल, इबादुर्रहमान, कौशलेश सिंह, दयाराम वर्मा मौजूद रहे। इधर, युवक कांग्रेस कमेटी की तरफ से भी पं नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता सुधीर तिवारी व संचालन प्रीतेंद्र ओझा ने किया। इस मौके पर आकाश मिश्र, ओम पंाडेय, अंशुमान तिवारी, जीतेंद्र द्विवेदी, बंटी जायसवाल, विनय जायसवाल, पंकज शुक्ला आदि रहे।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
लालगंज। कोतवाली के तिना चितरी निवासी रामसमुझ रविवार की रात आठ बजे पैदल घर की तरफ जा रहा था। बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, खालसा सादात तिराहे के समीप बाइक से घर जा रही सुनीता पत्नी संतोष कुमार निवासी बख्स का पुरवा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।
घर में घुसकर पीटने का आरोप
लालगंज। कोतवाली के बहलोलपुर निवासी अंकित सरोज पे कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 25 मई को शाम छह बजे गांव के रोहित, तुलसीदीन, अमरनाथ व दीपक ने घर में घुसकर उसके भाई व मां की पिटाई की। दरवाजा व छप्पर तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत को लेकर मारपीट
लालगंज। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत को लेकर कुुछ लोगों ने दलित महिला की पिटाई कर दी। कोतवाली के सरायसंग्राम ङ्क्षसह गांव निवासी रामलखन की पत्नी सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते तीन मई को गांव के नीरज पटेल, बनवारी, जीतलाल, विनोद, लवकुश, पंचम, रामू व मनीष ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत को लेकर घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। अफसरों के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानलेवा हमले का आरोपी तमंचे के साथ भेजा गया जेल
लालगंज। जानलेवा हमले के आरेापी को पुलिस ने तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली के सलेम भदारी गांव में बीते रविवार की रात करीब आठ बजे गांव के राम सिंह व अफजल तमंचा लेकर रामसुंदर के घर के करीब आ गए। जमीन से कब्जा छोडने की धमकी देते हुए एक व्यक्ति से मारपीट शुरू कर दी। तभी कोतवाली प्रभारी मनोज तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आरोपी राम ङ्क्षसह ने पीड़ित पर जानलेवा हमले के तहत तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछ कर उसे पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी पप्पू फरार हो गया। पुलिस ने तलाीश के दौरान राम सिंह के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया।