फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मार्बल व्यापारी से दस लाख रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को सर्विलांस के जरिए खोज रही पुलिस

मार्बल व्यापारी से दस लाख रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को सर्विलांस के जरिए खोज रही पुलिस

Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मार्बल व्यापारी से दस लाख रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को सर्विलांस के जरिए खोज रही पुलिस
मार्बल व्यापारी से रंगदारी मांगने वालों को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

बदमाशों ने दी थी चार दिन की मोहलत, सहमा है व्यापारी का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मार्बल व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को पुलिस सर्विलांस के जरिए खोज रही है। उनका मोबाइल बंद है। इससे पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रही है। उधर, घटना के बाद से व्यापारी का परिवार सहमा हुआ है।
नगर कोतवाली के सदर बाजार में राजस्थान मार्बल के नाम से दुकान है। जिसके मालिक हरि गौरव हैं। उन्होंने एसपी से मिलकर बताया था कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर से एक काल आई। फोन करने वाले ने कहा कि चार दिन की मोहलत दे रहा हूं। दस लाख रुपये का इंतजाम कर लो। इस पर मार्बल व्यापारी ने फोन काट दिया। फिर दोबारा उसका फोन आया और दस लाख रुपये चार दिनों के अंदर पहुंचाने को कहा। रंगदारी न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। कोतवाल ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। व्यापारी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिसे पुलिस ने अवैध पिस्टल बताया, वह खिलौना निकला
पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अंतू पुलिस ने गुरुवार को पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पिस्टल नहीं बल्कि खिलौना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की थी। जांच के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर के रहने वाले अनुराग सिंह उर्फ रिंकू पुत्र गंगाबख्श सिंह ने हाथ में खिलौने वाली पिस्टल लेकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
प्रतापगढ़। चुनाव के मद्देनजर एसपी के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार देर रात फ्लैग मार्च किया। चिलबिला से सदर मोड, चौक घंटाघर होते हुए फोर्स भंगवाचुंगी पहुंची। यहां से राजापाल ट्रेजरी चौराहा, राजापाल टंकी के रास्ते से पुलिस लाइन तक मार्च किया गया।

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रदीप मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा पुत्र स्व. राधेश्याम मिश्रा निवासी सुदंरपुर परशुरामपुर थाना कोहड़ौर को भुपियामऊ रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदीप के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। उधर, गायत्रीनगर निवासी बलीपुर निवासी जितेंद्र पांडेय पुत्र गया प्रसाद को चोरी की टीवी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, नगर कोतवाली पुलिस ने बलीपुर से एक युवक को तमंचे के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed