{"_id":"5bd07b8bbdec2269c33c4f20","slug":"151540389771-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरशराबे के बीच भाजपा नेता की स्कूटी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरशराबे के बीच भाजपा नेता की स्कूटी चोरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरशराबे के बीच भाजपा नेता की स्कूटी चोरी
ट्रक की टक्कर से स्कूटी लेकर भाग रहे संदिग्ध युवक की मौत
शिनाख्त के बाद परिजनों को पुलिस ने सौंपा शव, परिजन उसे बता रहे बाइक मैकेनिक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीजे के शोरशराबे के बीच भाजपा नेता की स्कूटी लेकर चोर भाग निकला। कुछ देर बाद पता चला कि स्कूटी लेकर भाग रहा संदिग्ध युवक ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन मर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
शहर के तहसील वार्ड पुराना माल गोदाम रोड निवासी हरेंद्र सिंह भाजपा नेता हैं। मंगलवार की रात करीब तिराहे पर किसी काम से गए थे। तभी झांकी निकल रही थी। शोर शराबे के चलते स्कूटी खड़ी कर भाजपा नेता झांकी निकलने का इंतजार करने लगे। पल भर में ही उनकी स्कूटी चोरों ने पार कर दिया। स्कूटी गायब देख वह दंग रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही थी। तभी पता चला कि मोहनगंज के करीब उनकी स्कूटी लेकर भाग रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसकी शिनाख्त लालगंज कोतवाली के बांसूपुर के रहने वाले जय नारायण वर्मा (30) पुत्र कल्लू वर्मा के रूप में हुई। खबर मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उसकी पहचान करते हुए बताया कि वह बाइक मैकेनिक का काम करता है। उन लोगों को नहीं मालूम कि वह स्कूटी चुराकर ले जा रहा था या नहीं। नगर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक ही स्कूटी लेकर भाग रहा था।