फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दुष्कर्म पीड़िता मासूम की हालत गंभीर, आरोपी नहीं लगा हाथ

दुष्कर्म पीड़िता मासूम की हालत गंभीर, आरोपी नहीं लगा हाथ

Sun, 14 Oct 2018 08:32 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता  मासूम की हालत गंभीर, आरोपी नहीं लगा हाथ
दुष्कर्म पीड़िता मासूम की हालत गंभीर, आरोपी नहीं लगा हाथ
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चल रहा उपचार, रात में ही एसपी ने की पूछताछ
आरोपी के परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दुष्कर्म पीड़िता मासूम बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिक रक्तस्त्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़कर फरार है। उसके परिवार के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस अधीक्षक ने रात में पहुंचकर पीड़िता व परिवार के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
कंधई इलाके में शनिवार की रात नौ साल की बालिका घर में अकेली थी। उसकी मां पड़ोस की महिलाओं के साथ बाहर गईं थीं और भाई दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। यह देख बालिका के पड़ोसी राजेश पटेल ने उसे बिस्किट देने के बहाने बुलाया और पशुशाला में ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया। इससे बालिका बेहोश हो गई। कुछ देर बाद बहन को खोजते हुए भाई घर से लगी पशुशाला में पहुंचा तो दंग रह गया। उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी थी। उसे परिजन पट्टी सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। यह खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिक रक्तस्त्राव के कारण बालिका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके चलते उसे उपचार के लिए महिला अस्पताल लाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी राजेश पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि वह घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसके परिजनों को उठा लाई और पूछताछ कर रही है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कंधई पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट-------
बेटियों की सुरक्षा को लेकर खौफ में ग्रामीण
मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले पड़ोसी राजेश पटेल की हैवानियत से हर कोई गुस्से में है। पीड़िता के गांव के साथ ही आसपास के गांव में अब बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जब घर की दहलीज के भीतर बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है तो रात के अंधेरे में बाहर निकलने पर कैसे महफूज रह सकती है। रविवार को छोटी व बड़ी सभी बच्चियों पर उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य नजर रखे रहे। ऐसे में अब लोग अपनी बेटियों को अकेली न छोडने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-----
पीड़िता के साथ तैनात की गईं महिला आरक्षी
महिला अस्पताल में दुष्कर्म की शिकार मासूम बालिका का उपचार चल रहा है। रात में ही कंधई पुलिसकर्मियों के अलावा एसपी ने महिला आरक्षी तैनात करने का निर्देश दिया। जिसके बाद दो शिफ्टों में महिला आरक्षी उसकी सुरक्षा में मुस्तैद हैं। परिवार के लोग भी काफी सदमे में हैं। पीड़िता की मां की आंखों से बराबर आंसू निकल रहे हैं। वह अब अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित है। पुलिसकर्मी भले उसे सांत्वना दे रहे हैं लेकिन वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed