फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो- 18-09-05

फोटो- 18-09-05

Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 18-09-05
प्रतापगढ़। सिटी रोड पर दिनदहाड़े ईद की खरीदारी करने शौहर व बच्चों के साथ बाइक से शहर आ रही महिला को बदमाशों ने लूट लिया। कान की बाली व पर्स की छीनाझपटी में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अजीज बाग घोसियाना टोला सिटी निवासी रेशमा (25) पत्नी अंसार अहमद बुधवार की सुबह ईद की खरीदारी करने के लिए मायके पल्टन बाजार आ रही थी। वह शौहर अंसार व बच्चों के साथ बाइक से शहर के लिए निकली। टेऊंगा के करीब सूनसान स्थान देख बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आ गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने रेशमा के हाथ से पर्स लूटने के लिए खींचा। जिसके कारण अंसार की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक से नीचे गिरी रेशमा का पर्स व कान की बाली छीनने के लिए बदमाश टूट पड़े, लेकिन वह बदमाशों से भिड़ गई। इसके चलते बदमाश ने असलहा निकाल लिया। उसके पति की ओर तानते हुए रेशमा को धमकाया। राहगीर बदमाशों के हाथ में असलहा देख नहीं रुके। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश रेशमा का पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में डेढ़ हजार रुपये, तीन मोबाइल और कानी की बाली लूटने में बदमाश कामयाब रहे। रेशमा के गले, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
खून-पसीने की कमाई बचाने को भिड़ गई बदमाशों से रेशमा
शौहर के खून पसीने और घरेलू खर्च से कटौती कर पाई-पाई एकत्र करने वाली रेशमा गाढ़ी कमाई लुटती देख आपा खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही पर्स पर झपट्टा मारा। वह मजबूती के साथ पर्स को पकड़ लिया। छीनाझपटी के दौरान वह बाइक से गिर पड़ी लेकिन पर्स नहीं छोड़ा। गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं थी, लेकिन उसके गले में फंसा पर्स बदमाश नहीं निकाल सके। इस दौरान वह खड़ी हो गई और बदमाशों से भिड़ गई, लेकिन बदमाशों के हाथ में असलहा देख बच्चों व शौहर की जान मुसीबत में डालना बेहतर न समझा। पकड़ ढीली होते ही बदमाश पर्स लेकर भाग निकले।


इनसेट-
सिटी रोड पर बदमाशों का कब्जा
नगर कोतवाली के सिटी रोड पर बदमाशों का कब्जा है। आए दिन लोगों के साथ छिनैती हो रही है। किसी का मोबाइल बदमाश छीन लेते हैं तो किसी टेंपो सवार महिला का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकलते हैं। इससे सिटी से होकर गुजरने वाले लोग दहशत में रहते हैं। घटनाओं के बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। सिटी चौकी की पुलिस भी केवल घटनाओं के बाद खानापूर्ति करती रहती है।

फोटो-
दिनदहाड़े सिटी रोड पर बदमाशों ने महिला को लूटा
बाइक सवार दो बदमाश कान की बाली, पर्स छीनकर भागे
छीनाझपटी में महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed